फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Six roads closed due to debris, movement stalled

मलबा आने से छह सड़कें बंद, आवाजाही ठप

Thu, 09 Sep 2021 10:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Six roads closed due to debris, movement stalled
पर्वतीय क्षेत्र में बुधवार को हुई बारिश से कई सड़कें मलबा आने के कारण बंद हो गई, जिससे कई गांवों का आपस में संपर्क कट गया। लोनिवि की ओर से मार्ग खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रांतीय खंड लोनिवि लैंसडौन के अंतर्गत ढांसी-कटघर मोटर मार्ग, मैंदोली-सिलोली मोटर मार्ग बारिश के चलते मलबा आने से बंद हो गए। निर्माण खंड लोनिवि दुगड्डा के अंतर्गत चमस्यूल-गहली मोटर मार्ग, ढौंटियाल-चपड़ेत-बसडा मोटर मार्ग, निर्माण खंड लोनिवि बैजरो के अंतर्गत मैठाणाघाट-ढौर-जाखणी-तकुलसारी-रसियामहादेव-सौंफखाल-दिबोली-बंटरकोट-नौलापुर मोटर मार्ग, भैसवाड़ा-बयेडा मोटर मार्ग मलबा आने के कारण बंद हो गए हैं। उधर, दुगड्डा ब्लाक के घाड़ क्षेत्र के अंतर्गत कोटद्वार-पुलिंडा-बल्ली मोटर मार्ग पर बल्ली गांव के निकट दो जगहों पर पुश्ता ढहने से मार्ग संकरा हो गया है, जिससे लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। बल्ली के प्रधान बीरेंद्र सिंह नेगी ने मामले में पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड कोटद्वार के ईई को ज्ञापन सौंपकर क्षतिग्रस्त पुश्तों का निर्माण कराने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed