{"_id":"5d261e8a8ebc3e6ccd346177","slug":"simran-s-dance-group-dies-in-youtube-kotdwar-news-drn312506467","type":"story","status":"publish","title_hn":"यू ट्यूब में जयहरीखाल की बेटी सिमरन के डांस ग्रुप ने मचाई धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यू ट्यूब में जयहरीखाल की बेटी सिमरन के डांस ग्रुप ने मचाई धूम
विज्ञापन
यू ट्यूब के चैनल ‘नी नचले’ के जरिए पौड़ी गढ़वाल के छोटे से कस्बे जयहरीखाल की बेटी सिमरन सुंद्रियाल का डांस क्लब देश भर में अपनी विशिष्ट छाप छोड़ने में कामयाब हो रहा है।
पेशे से माइक्रो सॉफ्टवेयर इंजीनियर सिमरन का कहना है कि इंडियन डांस को शिखर तक पहुंचाना ही उनका जुनून है। उनका बचपन से ही नृत्य के प्रति लगाव रहा है। स्कूल स्तर की कई प्रतियोगिताओं को जीतने के बाद नृत्य के प्रति उनका क्रेज बढ़ता गया। देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय वीआईटी वैलूर सेेेे इंजीनियरिंग करने के दौरान ही नृत्य विधा को आगे तक ले जाने की इच्छा उनके मन में जागृत हुई। वर्ष 2017 में जिपमेर पांडिचेरी मेडिकल विश्वविद्यालय में हुई अंतर विश्वविद्यालयी प्रतियोगिता में सिमरन और साथी कलाकार चारू ने अपने विश्वविद्यालय की तरफ से प्रतिभाग करते हुए प्रथम पुरस्कार जीता। वर्ष 2018 में मनीपाल विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर विश्वविद्यालयी प्रतियोगिता में भी इस जोड़ी ने खिताब अपने नाम किया।
यू ट्यूब में सिमरन के डांस क्लब ‘नी नचले चैनल’ के जरिए 25 डांस वीडियो प्रदर्शित हुए हैं। इन डांस वीडियो की देशभर में धूम मची हुई है। नृत्य विधा को आगे बढ़ाने व इस विधा से भावी पीढ़ी को जोड़ने के लिए सिमरन ने ‘नी नचले’ चैनल को चुना। सिमरन अब तक 50 से ज्यादा स्टेज शो कर चुकी हैं। हाल ही में बालीवुड गायक बादशाह ने इंस्टाग्राम में ‘नी नचले’ चैनल की खुले शब्दों में सराहना की। गायक जुबिन नौटियाल ने भी सिमरन व चारू के डांस वीडियो की तारीफ की है। अपने पैतृक गांव आई सिमरन ने बताया कि उनके डांस क्लब के 25 डांस वीडियो को दर्शकों ने खूब सराहा है। सिमरन के पिता विजय सुंद्रियाल पेशे से इंजीनियर हैं, जबकि माता सुमन गृहणी है।
विज्ञापन
-फोटो