फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Simli Keladhar villagers protest at block headquarters

सिमली केलधार के ग्रामीणों ने नैनीडांडा ब्लाक में किया प्रदर्शन

Mon, 02 Nov 2020 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Simli Keladhar villagers protest at block headquarters
जिला पंचायत सदस्य अनीता मधवाल के माध्यम से जिला प्रशासन को ज्ञापन भेजते नैनीडांडा ब्लाक के केलध? - फोटो : KOTDWAR
सिमली केलधार समेत आसपास के गांवों के लोगों ने ब्लाक मुख्यालय नैनीडांडा में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन से गुलदार को आदमखोर घोषित कर क्षेत्र में शिकारी दल तैनात करने, पीड़ित परिवार को दस लाख मुआवजा और पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। इसके बाद गुलदार के हमले में मृत किसान धीरज सिंह को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

समाजसेवी मनोज मधवाल की अगुवाई में केलधार मल्ला समेत आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने ब्लाक मुख्यालय नैनीडांडा में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि घटना के छह दिन बाद भी वन विभाग आक्रामक हो चुके गुलदार को नहीं पकड़ पाया है। क्षेत्र में दहशत का माहौल बना है और लोग घरों में दुबके हुए हैं। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य बिलकोट अनीता मधवाल के माध्यम से प्रशासन को ज्ञापन भेजा गया। चेतावनी दी गई यदि तीन दिन में मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन तेज करेंगे। धरना-प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री धीरेंद्र प्रताप, ग्राम प्रधान दीनू चतुर्वेदी (बिलकोट), प्रेम सिंह (तल्ला कौला), सत्येंद्र सिंह रावत (केलधार), ध्यान सिंह रावत (उटिंडा), भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीएल मधवाल, मृतक धीरज सिंह के पुत्र देवेंद्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, अनिल सिंह, जगत सिंह, धीरेंद्र सिंह, सुदेश उनियाल, आयुष बिष्ट, विकास बिष्ट, रोहित बिष्ट, सचिन बिष्ट, प्रदीप गुसाईं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed