फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Simalchaud won the opening match by defeating Ratanpur XI

रतनपुर इलेवन को हराकर सिमलचौड़ ने जीता उद्घाटन मैच

Thu, 18 Nov 2021 06:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Simalchaud won the opening match by defeating Ratanpur XI
दशहरा मेला मैदान में ग्रास्टनगंज प्रीमियर लीग सीजन-4 शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को हुए उद्घाटन मैच में सिमलचौड़ की टीम ने रतनपुर इलेवन की टीम को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

दशहरा मेला मैदान में आयोजित लीग में मुख्य अतिथि वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने प्रीमियर लीग का उद्घाटन किया। इस दौरान उद्घाटन मैच सिमलचौड़ और रतनपुर की टीमों के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी रतनपुर इलेवन की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 6 विकेट खोकर 134 रन बनाए। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिमलचौड़ की टीम ने एक गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य को हासिल कर मैच अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच मनीष रावत रहे। उन्होंने 51 रनों की पारी खेली और दो विकेट भी झटके। इस मौके पर वन मंत्री के मीडिया प्रभारी धर्मवीर गुसाईं, विकास भाटिया, शोभा रावत, जयप्रकाश ध्यानी, सुधांशु नेगी, सूरज राणा, तनीष पटवाल और प्रेम सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed