फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Siddhabali Janshatabdi Express will be canceled today

Kotdwar News: आज रद्द रहेगी सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस

Mon, 20 Jan 2025 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Siddhabali Janshatabdi Express will be canceled today
कोटद्वार। दिल्ली मंडल में रेलवे के पावर ब्लॉक और रेल ओवरब्रिज संख्या 250 पर विकास एवं मरम्मत का काम होने के कारण 21 जनवरी (आज) श्री सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन कोटद्वार नहीं आएगी। इस कारण कोटद्वार से दिल्ली जाने वाली ट्रेन निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

रेलवे मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के अनुसार कोटद्वार से दिल्ली के लिए प्रतिदिन अपराह्न 3:35 बजे चलने वाली श्री सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस (12037) एवं दिल्ली से कोटद्वार के लिए प्रतिदिन सुबह सात बजे चलने वाली ट्रेन संख्या (12038) 21 जनवरी को निरस्त रहेगी। कोटद्वार से दिल्ली के लिए दिन में चलने वाली यह एकमात्र ट्रेन है। ट्रेन निरस्त किए जाने से पौड़ी गढ़वाल के लोगों को मंगलवार को परेशानी तो होगी ही। सोमवार को भी कई यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। दरअसल ट्रेन निरस्त किए जाने के कारण कई रेल यात्री अपने टिकट भी निरस्त कराकर धनराशि रिफंड कराने के लिए पहुंचते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed