फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Siddhababa festival begins with Vedic chants

वैदिक मंत्रोचारों के साथ सिद्धबाबा महोत्सव शुरू

Thu, 30 Dec 2021 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Siddhababa festival begins with Vedic chants
दुगड्डा का प्रसिद्ध श्री सिद्धबाबा महोत्सव वैदिक मंत्रोचार और पूजन के साथ शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने सुबह बाबा के जागर और शाम को कीर्तनों से सिद्धबाबा का गुणगान किया और सुख शांति और समृद्धि की की कामना की।
विज्ञापन

जय श्री सिद्धबाबा मेला समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव के पहले दिन समिति के पदाधिकारियों ने सुबह श्रीगणेश और सिद्धबाबा पूजन किया। पंडित दिवाकर धूलिया के नेतृत्व में वेदपाठियों ने वैदिक मंत्रोचार से सिद्धबाबा की पूजा अर्चना कर बाबा की आरती उतारी। इस अवसर पर जागरी सरवेंद्र कुकरेती और उनके साथियों ने ढौंर-थाली की थाप पर श्रीगणेश, माता भगवती, नरसिंह, हनुमानजी और सिद्धबाबा के जागर गाए। इस दौरान कई लोगों पर देवता अवतरित हुए। शाम को महिला मंगल दल और कीर्तन मंडलियों ने कीर्तन कर बाबा का गुणगान किया। आयोजकों ने बताया कि 31 दिसंबर को सुबह गणेश अभिषेक पूजन और दोपहर में लोक गायक मुकेश कठैत और साथी कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इस अवसर पर महोत्सव समिति के संरक्षक राकेश मोहन काला, अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष विपिन बंदूनी, सचिव दीपक ध्यानी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट व मेला समिति के सदस्यगण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed