फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Shri Siddhabali Mahotsav begins with Pindi Mahabhishek

Kotdwar News: पिंडी महाभिषेक के साथ श्री सिद्धबली महोत्सव शुरू

Fri, 06 Dec 2024 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Shri Siddhabali Mahotsav begins with Pindi Mahabhishek

विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार के प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री सिद्धबली मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पिंडी और हनुमान के महाभिषेक के साथ तीन दिवसीय श्री सिद्धबाबा अनुष्ठान महोत्सव शुरू हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाभिषेक में शामिल होकर सिद्धबाबा से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।शुक्रवार सुबह करीब छह बजे पंडित देवी प्रसाद भट्ट के सानिध्य में 12 वेदपाठियों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन शुरू हुआ। मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. जेपी ध्यानी, जीत सिंह पटवाल और कृषि विकास मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष सुमन कोटनाला ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ खोह नदी में गंगा पूजन किया। इसके बाद 11 कन्याएं गढ़वाल के पारंपरिक वाद्य यंत्रों ढोल, दमाऊ और मशकबीन की धुन के साथ नदी से जल लेकर मंदिर पहुंची।
मंदिर में पिंडी पूजन और हनुमान की मूर्ति का महाभिषेक किया गया। इसके बाद हवन स्थल परकलश स्थापना के साथ श्री सिद्धबली बाबा का पूजन किया गया। मुख्य यजमान के रूप में निवर्तमान मेयर हेमलता नेगी, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और उद्योगपति अनिल कंसल और लैंसडौन के विधायक महंत दिलीप रावत ने कलश पूजन किया। एकादश हवन कुंड में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर सिद्धबाबा से मन्नतें मांगी। एकादश कुंडीय यज्ञ में पंडित देवी प्रसाद भट्ट के सानिध्य में पंडित आशीष कोटनाला, दीपक ध्यानी, योगेश रतूड़ी, कृष्णा गोदियाल, सिद्धार्थ नैथानी, महेश जुयाल आदि ने पूजन और हवन में सहयोग दिया।
विज्ञापन




.

श्रद्धालुओं ने की मंदिर परिक्रमा, सुंदरकांड का पाठ किया



कलश स्थापना के बाद बड़ी संख्या में मंदिर समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने ढोल, दमाऊ, मशकबीन की धुन पर सिद्धबली के झंडे, त्रिशूल और गदा के साथ मंदिर की परिक्रमा की। श्रद्धालुओं ने सिद्धों के डांडा स्थित पुराने सिद्धबली मंदिर में जाकर पूजन किया और बाबा के झंडे की स्थापना की। इस बीच पूरे क्षेत्र में सिद्धबली के जयकारे गूंजते रहे। श्री सिद्धबली मंदिर परिसर में लोक गायिका गीता नेगी ने सुंदरकांड का पाठ और हनुमान के भजनों की प्रस्तुति दी। दोपहर बाद तक श्रद्धालु सुंदरकांड और हनुमान के भजनों पर झूमते रहे। इस अवसर पर महोत्सव संयोजक उद्योगपति अनिल कंसल, मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. जेपी ध्यानी, मेेला अध्यक्ष अनीत चावला, उमेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महोत्सव में तीन दिन तक चलेगा विशाल भंडारा

श्री सिद्धबली महोत्सव के संयोजक और उद्योगपति अनिल कंसल की ओर से प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी तीन दिन तक विशाल भंडारे का आयोजन होगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के आस्था का केंद्र होने के कारण महोत्सव में देश के विभिन्न क्षेत्रों से लाखों की तादात में श्रद्धालु पहुंचते हैं। उनके लिए शुक्रवार सुबह से ही रात-दिन चलने वाला भंडारा शुरू कर दिया गया है। महोत्सव के पहले दिन से ही भंडारे का प्रसाद लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।




.

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अभिनव धूलिया रहे प्रथम



कार्यक्रम के दौरान हमारी सनातन संस्कृति हमारी धरोहर शीर्षक पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अभिनव धूलिया प्रथम स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का उद्घाटन आरएसएस के प्रांतीय प्रचारक डॉ. शैलेंद्र व लैंसडौन के विधायक महंत दिलीप रावत ने किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में ब्लूमिंग वेल स्कूल के अभिनव धूलिया ने प्रथम, ग्रीनवुड एकेडमी के प्रिंस ने द्वितीय जीआईसी सुखरो के आदित्य सिंह रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सरस्वती विद्या मंदिर मोटाढाक की सुहाना व होली फेथ हाईस्कूल की ज्योति रावत को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में जीआईसी कोटद्वार प्रथम, शांति वल्लभ मेमोरियल पब्लिक स्कूल द्वितीय, डीएवी पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। रोहित अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर कोटद्वार व होली फेथ पब्लिक स्कूल नंदपुर को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। इस मौके पर प्रतियोगिता संयोजक रविंद्र सिंह नेगी, सह संयोजक सुनील रावत, मनमोहन सिंह चौहान, सुनील रावत, मुकेश रावत व अनूप नेगी आदि मौजूद रहे।

शनिवार को होंगे ये कार्यक्रम

. सुबह 5ः00 बजे पिंडी महाभिषक।



. सुबह 7ः00 बजे एकादश कुंडीय यज्ञ।

. दोपहर बाद 1ः00 बजे से जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण की गढ़वाली भजन संध्या।



. बतौर मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि महाराज और महामंडलेश्वर मैत्रेयी महाराज के प्रवचन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed