फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Shri Shyam Festival started with Nishan Yatra in Kotdwar

Kotdwar News: कोटद्वार में निशान यात्रा के साथ शुरू हुआ श्री श्याम महोत्सव

Sat, 22 Mar 2025 10:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Shri Shyam Festival started with Nishan Yatra in Kotdwar

विज्ञापन
कोटद्वार। श्री श्याम मित्र मंडल समिति की ओर से षष्टम श्री श्याम महोत्सव के तहत शुक्रवार सुबह नगर में भव्य निशान यात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालु श्री श्याम के भजनों पर जमकर झूमे। बदरीनाथ मार्ग स्थित टाटा मोटर्स परिसर में चंडी प्रसाद बेबनी निशान का पूजन के बाद बाबा की ज्योत प्रचंड की गई। निशान यात्रा नगर के मुख्य मार्गों बदरीनाथ माग, झंडाचौक, लालबत्ती चौराहा से होते हुए कार्यक्रम स्थल नजीबाबाद रोड स्थित जेके फार्म पहुंची। यात्रा में डीजे में बज रहे श्री श्याम के भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। यात्रा में श्री श्याम की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। देर शाम को बहरोड अलवर राजस्थान के पंडित सीताराम शर्मा श्याम बाबा का श्रृंगार करेंगे। इस मौके पर वैश्य अग्रवाल सभा समेत विभिन्न संगठनों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए रास्ते जलपान की व्यवस्था की गई। निशान यात्रा में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सुनील कर्णवाल, संरक्षक रतन अग्रवाल, सचिव नरेंद्र मित्तल, कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता, उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, मीडिया प्रभारी संजय मित्तल और व्यवस्थापक रामानंद अग्रवाल सहित सैकड़ोंं लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed