फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Shri Ram killed Ravana

Kotdwar News: श्रीराम ने किया रावण का वध

Sat, 12 Oct 2024 11:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Shri Ram killed Ravana
कोटद्वार। क्षेत्र में विजय दशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। रामलीला मंचन में रावण का वध होते ही रावण के पुतले धूं-धूं कर जल उठे और वातावरण श्रीराम की जय-जयकार से गूंज उठा।
विज्ञापन

ग्रास्टनगंज स्थित दशहरा मेला स्थल पर दोपहर बाद से ही खासी रौनक रही। आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी और लैंसडौन विधायक महंत दिलीप रावत उपस्थित रहे। श्री रामलीला कमेटी मालवीय उद्यान कोटद्वार के अध्यक्ष हरीश बहरानी, विवेक अग्रवाल, महामंत्री प्रमोद रावत, पंकज भाटिया आदि कार्यकर्ताओं की देखरेख में श्रीराम-रावण के बीच युद्ध की लीला का मंचन किया गया। एक तरफ श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान और वानर सेना थी और दूसरी तरफ रावण के साथ राक्षसों की सेना। श्रीराम ने अग्नि बाण से रावण की नाभि पर प्रहार कर उसका अंत किया।
विज्ञापन

वहीं, गढ़ श्री रामलीला कमेटी की ओर से हुए रामलीला मंचन में श्रीराम ने अग्नि बाण चलाकर रावण का वध किया। दशहरा मेला स्थल पर ही श्री बाल रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सचिव नितिन गुप्ता, विपिन डोबरियाल, दिनेश शर्मा, संजय रावत, सुरेश गोयल, पंकज गुप्ता, सूर्यप्रकाश माणिक आदि की देखरेख में भी रामलीला मंचन में रावण वध की लीला का प्रदर्शन किया गया। तीनों लीलाओं में रावण वध होते ही दशहरा मेला स्थल पर बने रावण के तीन पुतलों का दहन किया गया। रावण वध और पुतलों के दहन होते ही दशहरा मेला स्थल श्रीराम की जय-जयकार से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन




.

कण्वघाटी में फूंका रावण का पुतला



कण्वघाटी। श्री ओमकारेश्वर रामलीला कमेटी कण्वघाटी की ओर से दशहरा मैदान में राम-रावण युद्ध का भव्य मंचन किया गया। रावण वध के बाद उसके 30 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया गया। समिति के अध्यक्ष मदन मोहन सिंह रावत के अलावा मनोज नेगी, अशोक गौड़, दिनेश चंद्र गौड़ समेत बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थिति रहे। संवाद



फूंका रावण का पुतला

जयहरीखाल। जयहरीखाल रामलीला कमेटी के तत्वावधान में जयहरीखाल मुख्य बाजार में चल रही रामलीला में रावण वध, सीता माता को हनुमान द्वारा लंका से लाना, पुष्पक विमान से राम, लक्ष्मण, सीता का अयोध्या लौटना और श्रीराम के राजतिलक की लीला का मंचन हुआ। रावण वध होते ही आतिशबाजी के साथ रावण के पुतले का दहन किया गया। ब्लॉक प्रमुख व रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दीपक भंडारी एवं सचिव अजय शंकर धोड़ियाल, निर्देशक विनोद नेगी, दिपेंद्र नेगी व कोषाध्यक्ष वीरेंद्र असवाल की ओर से सभी कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संजना नेगी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed