फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Shadow of the short novel Boganwillia shoots on Amazon

अमेजन पर छाया लघु उपन्यास बोगनविलिया की टहनी

Fri, 10 Jan 2020 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Shadow of the short novel Boganwillia shoots on Amazon
जगदर्शन सिंह बिष्ट का लघु उपन्यास बौगेंनविलिया की टहनी। - फोटो : KOTDWAR
द्वारीखाल ब्लॉक के ग्राम दिखेत के मूल निवासी जगदर्शन सिंह बिष्ट की हाल में ही प्रकाशित प्रथम साहित्यिक रचना ‘बोगनविलिया की टहनी’ को पाठकों की ओर से खूब सराहा जा रहा है। अमेजन पर पाठकों द्वारा की गई समीक्षा से स्पष्ट है कि प्रकाशन के दो माह की अल्प अवधि में उक्त उपन्यास को बहुत लाइक मिले हैं।
विज्ञापन

लघु उपन्यास के लेखक जगदर्शन सिंह बिष्ट भारत सरकार के केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर विभाग में अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। कर अधिकारी के रूप में अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए उन्होंने मानवीय और सामाजिक मूल्यों पर आधारित एक सुरुचिपूर्ण व शिक्षाप्रद रचना समाज को अर्पित करने का सफल और सार्थक प्रयास किया है। उनका मानना है कि इस संसार में जन्म लेने के उपरांत मानव प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से समाज को कुछ न कुछ समर्पित करता ही रहता है। उन्होंने अपनी साहित्यिक रचना ‘बोगनविलिया’ की टहनी में मानवीय मूल्यों का बड़े ही रोचक तरीके से उल्लेख किया है। पदमपुर निवासी पाठक रवींद्र बिष्ट ने इस उपन्यास को सराहनीय बताया है। शिवपुर निवासी अनिरुद्ध भंडारी, मानपुर निवासी सुदर्शन सिंह नेगी, हरेंद्र सिंह रावत को यह उपन्यास बड़ा रोचक लगा। अनिरुद्ध भंडारी कहते हैं कि लेखक ने तथ्यों को बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल कर उपन्यास लिखा है, जो तनाव के क्षणों में काफी सुकून प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed