फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Shadow fog in Kotdwar-Bhabar

कोटद्वार-भाबर में छाया कोहरा

Sun, 30 Jan 2022 06:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 06:21 PM IST
विज्ञापन
Shadow fog in Kotdwar-Bhabar
कोटद्वार की देवी रोड पर छाया कोहरा। - फोटो : KOTDWAR
नगर व आसपास के क्षेत्र में कोहरे का सितम थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भी कोटद्वार-भाबर का क्षेत्र कोहरे के आगोश में रहा, जिससे कड़ाके की ठंड हो रही है। दोपहर एक बजे के बाद धूप निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बारिश के बाद पिछले 24 जनवरी से नगर और आसपास के क्षेत्र में लगातार कोहरे के कारण लोग सर्दी में ठिठुर रहे हैं। शनिवार शाम को चार बजे के बाद मौसम खुलने के बाद लोगों को कुछ राहत मिली थी, लेकिन रविवार सुबह पांच बजे घना कोहरा छाने से लोगों की मुश्किलें फिर बढ़ गई। सुबह नौ बजे तक क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कम होने के कारण वाहन लाइटें जलाकर चले। लोग सर्दी से बचने के लिए दिन में भी अलाव जलाते हुए नजर आए। दोपहर एक बजे के बाद धूप निकलने से कुछ राहत मिली, लेकिन इस दौरान भी लगातार शीतलहर चलती रही। शाम ढलते ही एक बार फिर ठिठुरन बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed