फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   SGRR Inter College Diula stood first in quiz

Kotdwar News: क्विज में एसजीआरआर इंटर काॅलेज दिउला रहा प्रथम

Mon, 30 Sep 2024 06:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 06:15 PM IST
विज्ञापन
SGRR Inter College Diula stood first in quiz
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। जीआईसी कोटद्वार में ब्लॉक स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजित सामाजिक विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में पौखाल संकुल के एसजीआरआर इंटर काॅलेज दिउला (पौखाल) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सामाजिक विज्ञान प्रोजेक्ट कार्य में नगर क्षेत्र एवं चल माॅडल में झंडीचौड़ व अचल माॅडल में उतिर्च्छा संकुल के छात्र प्रथम रहे।
प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) रणजीत सिंह नेगी ने किया। बीईओ दुगड्डा अमित कुमार चंद ने कहा कि सामाजिक विज्ञान महोत्सव छात्र प्रतिभाओं को तराशने एवं उन्हें आगे बढ़ाने में कारगर साबित होगा। महोत्सव के नोडल अधिकारी एवं मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावत और पीटीए अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

ब्लाॅक स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव के तहत प्रोजेक्ट कार्य प्रतियोगिता में राउप्रावि बालक नगर क्षेत्र कोटद्वार के मंजीत सिंह पुंडीर ने प्रथम, राउप्रावि उमरैला की दिव्यांशी ने द्वितीय व जीजीआईसी लालपानी की महक रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्रियात्मक माॅडल में जीजीआईसी कण्वघाटी की ईफर प्रथम, राउप्रावि उमरैला की गुंजन द्वितीय, राउप्रावि पुलिंडा के आयुष तृतीय स्थान पर रहे। स्थिर माॅडल प्रतियोगिता में राउप्रावि पुलिंडा की मीनाक्षी ने प्रथम, राउप्रावि कोटड़ीढांग के केशव ने द्वितीय, राउमावि नाली की रिया ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच राउंड क्रमश: बहु विकल्पीय प्रश्न, विजुअल रांउड, अभिव्यक्ति राउंड, बजर राउंड एवं रैपिड फायर राउंड में हुई क्विज प्रतियोगिता में एसजीआरआर दिउला पौखाल ने प्रथम, जीआईसी धोबीघाट और राकउप्रावि फतेहपुर ने संयुक्त रूप से द्वितीय और राउमावि नाली के छात्रों ने तृतीय स्थान हासिल किया। निर्णायक की भूमिका डॉ. पदमेश बुड़ाकोटी, भारत सिंह नेगी, आराधना कुकरेती, संजय रावत, गजेंद्र रावत, जितेंद्र प्रसाद, मोनिका रावत, भगवान सिंह नेगी ने निभाई। संचालन शिक्षक मुकेश रावत, सीतांशु खुगशाल, अनूप नेगी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed