फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Senior workers of Mahila Congress honored

Kotdwar News: महिला कांग्रेस की वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

Wed, 25 Sep 2024 05:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:00 PM IST
विज्ञापन
Senior workers of Mahila Congress honored
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। महिला कांग्रेस की पूर्व पदाधिकारियों की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में पार्टी के प्रति समर्पण और अमूल्य योगदान देने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त विधानसभा इकाई अध्यक्ष शुभम रावत का फूल मालाओं से स्वागत भी किया गया।
सम्मान समारोह में महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महामंत्री रंजना रावत ने पार्टी के प्रति समर्पण और अमूल्य योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में रूपन नेगी, पूर्व राज्यमंत्री सुनीता बिष्ट, सुधा असवाल, शहनाज शम्सी, सूरी देवी, रामचंद्री देवी, आशा देवी, सरोजनी भंडारी, शशि भंडारी, सावित्री नेगी, मधु देवी, माया बिष्ट, कुसुम भंडारी, रजनी पटवाल, शकुंतला डबराल, जयवंती, लक्ष्मी भंडारी, नंदा बिष्ट, खत्री देवी, लक्ष्मी चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर वक्ताओं ने वरिष्ठ कांग्रेस नेत्रियों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ ही पार्टी को सत्ता में काबिज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर सभी से पार्टी की सत्ता में वापसी के लिए अभी से प्रयास करने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रश्मि पटवाल, बलवीर सिंह रावत, रमेश चंद्र खंतवाल, वीरेंद्र सिंह रावत, गोपाल सिंह गुसाईं, प्रेम सिंह पयाल, विनोद रावत, आजाद सिंह, प्रेम सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed