{"_id":"5e1207518ebc3e87a91f44ea","slug":"seeee-ke-samarthan-mein-bhaajapa-ne-nikaalee-aabhaar-railee-kotdwar-news-drn3317632188","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में निकाली आभार रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में निकाली आभार रैली
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में कोटद्वार नगर में रैली निकालते भाजपा कार्यकर्ता।
- फोटो : KOTDWAR
भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थन में रैली निकालकर केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कई संगठनों ने सीएए का समर्थन करते रैली में प्रतिभाग किया।
रविवार को भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में नजीबाबाद रोड स्थित महाराजा वेडिंग प्वाइंट में एकत्र हुए, यहां से उन्होंने क्षेत्रीय विधायक और वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत के नेतृत्व में सीएए के समर्थन में नगर के मुख्य मार्गों पर रैली निकाली। जो वापस झंड़ाचौक पर संपन्न हुई। इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने कहा कि सीएए से भारत के मुस्लिम समुदाय की नागरिकता को कोई खतरा नहीं है। यह कानून पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक प्रताड़ना के शिकार हिंदू, पारसी, ईसाई, बौद्ध, जैन समुदाय के लोगों के हितों के मद्देनजर उन्हें यहां की नागरिकता देने के लिए बनाया गया है। कहा मोदी के कार्यों से बौखलाए कांग्रेस, वामपंथी और कथित सेक्युलर दल अल्पसंख्यकों को सीएए को लेकर भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने अल्पसंख्यकों से विपक्ष के बहकावे में न आने की अपील की। जिलाध्यक्ष संपत्त सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं से लोगों में सीएए को लेकर उत्पन्न संशय को दूर करने के लिए घर-घर जाकर संपर्क कर जागरूक करने का आह्वान किया।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, उमेश त्रिपाठी, भुवनेश खर्कवाल, सतीश गौड़, बीरेंद्र सिंह रावत, भाबर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन जसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष शशि नैनवाल, रश्मि राणा, ममता देवरानी, लीला कर्णवाल, अनीता उपाध्याय, पूनम थपलियाल, आशा डबराल, अमित भारद्वाज, मुन्नालाल मिश्रा, विजय लखेड़ा, अनीता शर्मा, गजेंद्र मोहन धस्माना, नगर मंडल अध्यक्ष सुनील गोयल, पंकज भाटिया, धर्मवीर गुसाईं, राजेश जोशी, विकास दीप मित्तल, इमरान, गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, सीपी डोबरियाल, सुभाष कुकरेती, सुरेंद्र बिजल्वाण, सीपी धूलिया आदि मौजूद रहे।