{"_id":"67c59e7b7365cdbb980dc13a","slug":"security-personnel-demanded-from-ssp-for-base-hospital-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-114274-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: एसएसपी से बेस अस्पताल के लिए मांगे सुरक्षाकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: एसएसपी से बेस अस्पताल के लिए मांगे सुरक्षाकर्मी
Mon, 03 Mar 2025 05:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 03 Mar 2025 05:50 PM IST
विज्ञापन
300 बेड वाले अस्पताल में नहीं है एक भी सुरक्षाकर्मी
अस्पताल में हुईं घटनाओं से निदेशालय ने नहीं लिया सबक
कोटद्वार। राजकीय बेस अस्पताल में चिकित्सकों और अस्पताल कर्मियों के साथ अभद्रता व मारपीट की एक वर्ष में तीन घटनाएं हो चुकी हैं। स्वास्थ्य निदेशालय ने इन घटनाओं से कोई सबक नहीं लिया। अब होली पर्व नजदीक आते ही बेस अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक ने एसएसपी पौड़ी से कम से कम तीन दिन के लिए अस्पताल में सुरक्षाकर्मी तैनात करने की मांग की है।
राजकीय बेस अस्पताल चार मंजिला भवन में कई वार्ड और 300 बेड हैं। मरीजों के लिए आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध होने से कोटद्वार के अलावा पर्वतीय क्षेत्रों से भी मरीज रात के समय भी आते रहते हैं। रात्रि में इमरजेंसी वार्ड में एक चिकित्सक, दो चिकित्सीय स्टाफ एवं एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के अलावा भर्ती वार्ड में चिकित्सीय स्टाफ रहता है, लेकिन सुरक्षाकर्मी का अभाव है। सुरक्षाकर्मियों के लिए पुलिस, प्रशासन, निदेशालय और जनप्रतिनिधियों से कई बार फरियाद करने पर भी अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती नहीं हुई है।
बेस अस्पताल में नौ फरवरी की रात नशे में धुत युवक ने इमरजेंसी वार्ड में उत्पात मचाकर तोड़फोड़ कर डाली थी। 25 दिसंबर, 2024 को इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात एक महिला चिकित्सक के साथ एक महिला ने हाथापाई की थी। स्टाफ ने बीचबचाव कर महिला चिकित्सक को बचाया था। 14 नवंबर, 2024 को दिन ढलने के बाद एक सिरफिरे युवक ने अस्पताल के एक वार्ड में अश्लील हरकत की थी। एक महिला रोगी ने युवक का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था।
विज्ञापन
- पिछली होली पर भी हुई थी घटना
2024 की होली से अगले दिन भी अस्पताल में टकराव की घटना हुई थी। इमरजेंसी वार्ड परिसर में युवकों ने उत्पात मचाया था। अस्पताल स्टाफ में असुरक्षा की भावना बढ़ गई थी।
.
एसएसपी पौड़ी को पत्र लिखा गया है। खासतौर पर होली के मद्देनजर 13 से 15 मार्च तक अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों को तैनात करने की अपील की गई है।
- डॉ. राजीव पाल, प्रमुख अधीक्षक, बेस अस्पताल कोटद्वार