{"_id":"61ffe6a77d974d571b1f2632","slug":"security-at-polling-stations-attentive-kotdwar-news-drn403428989","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस
विज्ञापन
कोटद्वार विधानसभा चुनाव के तहत 14 फरवरी को होने वाले मतदान की सुरक्षा व्यवस्था बीएसएफ, सीआईएसएफ, पीएसी, पुलिस और हरियाणा के होमगार्ड के जवान संभालेंगे। पुलिस प्रशासन ने विधानसभा के 13 संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कार्ययोजना पूरी कर ली है।
कोटद्वार विधानसभा चुनाव के लिए 143 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिसमें से मुख्य रूप से पदमपुर सुखरो पंचायत घर मतदान केंद्र, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कौड़िया, जेपी इंटर कालेज गाड़ीघाट, रामगंगा इंटर कालेज कालागढ़, राजकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोकमणीपुर सिगड्डी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुंभीचौड़, राजकीय कन्या इंटर कालेेज कलालघाटी, राजकीय इंटर कालेेज घमंडपुर, जूूनियर हाईस्कूल पदमपुर सुखरो, महर्षि विद्या मंदिर हरसिंगपुर सुखरो, राजकीय इंटर कालेज सुखरो, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नगर क्षेेत्र नंबर-छह और जीआईसी कोटद्वार को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों की सूची में रखा गया है।
पुलिस प्रशासन की ओर से चुनाव संपन्न कराने के लिए एक कंपनी बीएसएफ, एक कंपनी सीआईएसएफ, एक कंपनी पीएसी, हरियाणा होमगार्ड के 500 जवान, कोटद्वार पुलिस, वन विभाग के कर्मचारी और पीआरडी के जवानों की ड्यूटी मतदान केंद्रों की सुरक्षा में लगाई गई है। मतदान के दिन अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों और कौड़िया, चिलरखाल, कालागढ़ और सनेह बॉर्डर चेकपोस्ट पर बीएसएफ और सीआईएसएफ के जवानों को तैनात किया जाएगा। बीएसएफ की कंपनी कोटद्वार में पहुंच चुकी है। बाकी फोर्स कुछ दिनों में कोटद्वार पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
कोटद्वार, लैंसडौन और यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों के अलावा कोटद्वार बार्डर पर तैनाती के लिए बीएसएफ, सीआईएसएफ की एक-एक कंपनी की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा कोटद्वार पुलिस के साथ हरियाणा से 500 होमगार्ड के जवान भी मतदान केंद्रों में तैनात रहेंगे। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। - विजय सिंह, कोतवाल कोटद्वार।