{"_id":"69ac2e81bace6c2be50f3bb1","slug":"sdm-furious-over-bad-roads-notice-issued-to-the-executing-agency-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-122164-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बदहाल सड़कों पर भड़के एसडीएम, कार्यदायी संस्था को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बदहाल सड़कों पर भड़के एसडीएम, कार्यदायी संस्था को नोटिस
Sat, 07 Mar 2026 07:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 07 Mar 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
तोड़ी गई सड़कें नहीं की गई दुरुस्त, 15 दिन के भीतर सड़कें ठीक करने की चेतावनी
कांग्रेस नेता रंजना रावत ने जनप्रतिनिधियों की अनदेखी को जिम्मेदार ठहराते हुए दी आंदोलन की चेतावनी
कोटद्वार। शहर के अलग-अलग वार्डों में पेयजल पाइप लाइन स्थापित करने के लिए खोदी गईं सड़कें दुरुस्त नहीं करने पर एसडीएम ने कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर को नोटिस जारी किया है। 15 दिन के भीतर सड़कें दुरुस्त नहीं होने पर कार्रवाई की संस्तुति करने की चेतावनी दी गई है। वहीं, कांग्रेस नेता रंजना रावत ने इस अनदेखी के लिए सीधे तौर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदार ठहराते हुए जल्द सुधार नहीं होने पर कांग्रेस की ओर से आंदोलनात्मक कदम उठाने की चेतावनी दी है।
एसडीएम कार्यालय से शनिवार को उत्तराखंड अरबन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी (यूयूएसडीए) के प्रोजेक्ट मैनेजर को नोटिस जारी किया गया है। स्पष्ट किया गया है कि गाड़ीघाट में निरीक्षण के दौरान उन्हें कई जगह सड़कें ध्वस्त मिलीं थीं। आमजन को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।
दूरभाष पर सात दिन के भीतर सड़क निर्माण कर लेने के आश्वासन के बावजूद स्थिति जस की तस है। कई क्षेत्रों में शुरुआत से अब तक सड़कें ध्वस्त पड़ी है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि डीएम के निर्देशों की भी लगातार अनदेखी की जा रही है। एसडीएम ने 15 दिन के भीतर सड़कों का निर्माण कर पहले की स्थिति में लाने के निर्देश दिए। साथ ही कार्य पूर्ण नहीं करने पर कार्रवाई की संस्तुति डीएम से करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
वहीं, कांग्रेस नेता रंजना रावत ने कार्यदायी संस्था के ढुलमुल रवैये से आमजन को हो रही परेशानी के लिए सीधे तौर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की अनदेखी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि शहरवासी पिछले कई महीनों से विकट समस्या से जूझ रहे हैं और विधायक एवं मेयर को कुछ नजर नहीं आ रहा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को दो टूक कहा कि जल्दी ही जनसमस्या से आमजन को निजात नहीं मिली, तो कांग्रेस इसके खिलाफ आंदोलनात्मक कदम उठाएगी।