{"_id":"5eac50148ebc3e90a7654b2f","slug":"scrambled-on-double-ride-kotdwar-news-drn3431386153","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सिपाही समेत पुलिस कर्मियों से बाइक सवार पति-पत्नी ने की हाथापाई, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सिपाही समेत पुलिस कर्मियों से बाइक सवार पति-पत्नी ने की हाथापाई, गिरफ्तार
विज्ञापन
कोटद्वार। डबल सवारी के लिए टोकने से भड़के बाइक सवार दंपति ने ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही और पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई कर दी। मौके पर मौजूद महिला दारोगा की ओर से बाइक सवार दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर यहां कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें पौड़ी जेल भेज दिया गया है।
कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि शुक्रवार सुबह महिला दारोगा दीक्षा सैनी, सिपाही सपना अन्य पुलिस कर्मियों कुलदीप और अरुण के साथ लॉकडाउन में छूट के दौरान झंडाचौक पर ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान एक बाइक पर दो लोग उनके सामने से निकल रहे थे। उन्हें डबल सवारी जाने पर टोका गया तो वे हाथापाई और गाली गलौच पर उतर आए। आरोप है कि बाइक सवार महिला सुरभि नेगी और पुरुष सौरभ शिवदर्शन सिंह निवासी पदमपुर सुखरो ने महिला सिपाही समेत अन्य पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई, गाली गलौच और अभद्रता की। पूछताछ में उन्होंने अपने को पति पत्नी बताया। इस पर अन्य पुलिस कर्मियों ने घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। दोनों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया, जहां महिला दारोगा दीक्षा सैनी की रिपोर्ट पर बाइक सवार दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
दोनों के खिलाफ लोक सेवक के कार्य में बाधा पहुंचाने, लॉकडाउन के उल्लंघन और जान से मारने की धमकी दिए जाने का केस दर्ज किया गया है। दोनों को कोटद्वार में स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उन्हें पौड़ी जेल भेज दिया गया है। -मनोज रतूड़ी कोतवाल