{"_id":"66f19ec97a585c7aad0ed382","slug":"scooty-fell-into-ravine-due-to-collision-with-dumper-mother-and-son-injured-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-508822-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: डंपर की टक्कर से खड्ड में गिरी स्कूटी, मां-बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: डंपर की टक्कर से खड्ड में गिरी स्कूटी, मां-बेटा घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा (कोटद्वार)। पौड़ी नेशनल हाईवे पर दुगड्डा और कोटद्वार के बीच ऐता स्थित पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से एक स्कूटी अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गई। जिससे उसमें सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे मैक्स चालक ने घायलों को खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर बेस अस्पताल कोटद्वार रेफर कर दिया।
चिकित्सालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत फतेहपुर के ग्राम खनगड्डा निवासी आशीष (27) और उसकी मां मुन्नी देवी (48) अपनी स्कूटी से अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान कोटद्वार और दुगड्डा के बीच ऐता स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी अनियंत्रित होकर 10 फुट गहरे खड्ड में जा गिरी। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। वहां से गुजर रहे एक मैक्स चालक ने दोनों को खड्ड से निकालकर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा पहुंचाया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सक डॉ. सोमाली भट्ट ने बताया कि घायल महिला व युवक के हाथ व पैर में गंभीर चोट लगी हुई हैं। चिकित्सालय में एक्स-रे आदि की सुविधा न होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर बेस अस्पताल कोटद्वार रेफर कर दिया गया है। घायल आशीष ने बताया कि डंपर चालक की लापरवाही व तेज रफ्तार से वाहन चलाने के कारण हादसा हुआ। दुगड्डा पुलिस ने डंपर चालक को सिद्धबली के पास से गिरफ्तार कर लिया है।