फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Scooty collides with wall, driver dies

दीवार से टकराई स्कूटी, चालक की मौत

Tue, 17 Aug 2021 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Scooty collides with wall, driver dies
भाबर क्षेत्र के कंचनपुरी में एक स्कूटी के दीवार से टकराने पर स्कूटी सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सोमवार रात को नजीबाबाद रोड निवासी सलीम (38) पुत्र नन्नू सोमवार रात को भाबर से कोटद्वार की ओर जा रहा था। तभी कंचनपुरी के पास उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दीवार से टकरा गई। हेलमेट नहीं पहनने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग उसे 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से राजकीय बेस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डाक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया और उसकी हालत गंभीर होने पर उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। लेकिन, एम्स पहुंचने से पहले उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। एम्स पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन उसके शव को बेस अस्पताल कोटद्वार लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed