{"_id":"66f6f443bdc9e2192e0885d6","slug":"schools-of-guldar-affected-village-thangar-will-open-from-monday-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-512158-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: सोमवार से खुलेंगे गुलदार प्रभावित गांव ठांगर के विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: सोमवार से खुलेंगे गुलदार प्रभावित गांव ठांगर के विद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लॉक के गुलदार प्रभावित गांव ठांगर में सोमवार से विधिवत रूप से विद्यालय खुलेंगे। अभिभावकों की देखरेख में बच्चे स्कूल आवाजाही करेंगे। शुक्रवार को पटवारी सर्किल लंगूर वल्ला-1 की राजस्व उपनिरीक्षक सुमन रावत ने गांव पहुंचकर इस संबंध में ग्रामीणों से वार्ता की। वार्ता में ग्रामीणों ने अपनी सहमति जताई है।गत 21 सितंबर को द्वारीखाल ब्लॉक के ठांगर गांव में शौच के लिए गए कार्तिक (6) पुत्र मोहन सिंह पर गुलदार ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। जिलाधिकारी के आदेश के बाद शिक्षा विभाग ने ठांगर समेत आसपास के मरोड़ा, बाडियूं, व चोपड़ा के विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया था। शुक्रवार को राजस्व उपनिरीक्षक सुमन रावत ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता की और उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान सोमवार से क्षेत्र के विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों को विधिवत रूप से खोलने का निर्णय लिया गया।
ग्राम प्रधान सोनम देवी और सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र ने बताया कि पिछले चार दिनों से क्षेत्र में कहीं भी गुलदार की मूवमेंट नजर नहीं आई है। अभिभावकों से अपने बच्चों को विद्यालय छोड़ने और लाने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद ठांगर गांव में 6 और समीपवर्ती गांव धनियाधार में दो स्ट्रीट लाइटें भी लगाई गई हैं। क्षेत्र में वन विभाग की गश्त भी लगातार जारी है। उधर, बीईओ द्वारीखाल डॉ. सुरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि शिक्षा विभाग पहले भी विद्यालयों के विधिवत संचालन के पक्ष में था। ग्रामीणों की आशंका को देखते हुए शनिवार तक विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। इस बीच यदि कोई अनहोनी न हुई तो सोमवार से क्षेत्र के विद्यालयों को विधिवत रूप से खोला जाएगा।