{"_id":"695e60a5f78981a8df080c5b","slug":"school-children-were-given-information-about-the-police-helpline-number-and-app-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-120936-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: स्कूली बच्चों को दी पुलिस हेल्पलाइन नंबर और एप की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: स्कूली बच्चों को दी पुलिस हेल्पलाइन नंबर और एप की जानकारी
Wed, 07 Jan 2026 07:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 07 Jan 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में सात दिवसीय सेवा शिविर के छठवें दिन स्वयंसेवियों ने योग, ध्यान से दिन की शुरूआत की।
बुधवार को शिविर में कार्यक्रम समन्वयक हिमांशु द्विवेदी, डबल सिंह नेगी, सतेंद्र सिंह नेगी की देखरेख में आयोजित बौद्धिक सत्र में प्रधानाचार्य दिनेश सिंह नेगी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी के अधिकारी संदीप बिष्ट व रेखा देवी एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की विद्या मेहता व शूरवीर चौहान का स्वागत किया। संदीप बिष्ट एवं रेखा देवी ने बच्चों को संवैधानिक विधिक अधिकारों, निशुल्क विधिक सहायता योजना, विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से प्रदान की जार रही सेवाओं की जानकारी दी।
एएचटीयू प्रतिनिधियों ने छात्र-छात्राओं को गुड टच-बैड टच, मानव तस्कारी, साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, पॉक्सो अधिनियम की जानकारी देते हुए उन्हें ओटीपी साझा नहीं करने, नशा व ड्रग्स का सेवन नहीं करने, मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए हैल्पलाइन 1933 और साइबर अपराध सहायता के लिए साइबर अपराध हैल्पलाइन 1930 के व्यापक प्रचार-प्रसार का आह्वान किया। स्कूली बच्चाें को पुलिस हैल्पलाइन नंबर 112, उत्तराखंड पुलिस एप एवं गौरा शक्ति एप के बारे में भी बताते हुए आपात स्थिति में इनकी मदद लेने की सलाह दी। कुलदीप चौधरी, पूजा नेगी, शेखर सिंह, सविता आदि उपस्थित रहे।