{"_id":"68c45539d4810338920daca6","slug":"schemes-should-be-delivered-to-rural-areas-cdo-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-787148-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाए योजनाएं : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाए योजनाएं : सीडीओ
विज्ञापन
पौड़ी। विकास विभाग की मासिक स्टाफ बैठक में सीडीओ गिरीश गुणवंत ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बैंक सखी योजना की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को तेजी से पूरा करने को कहा।
उन्होंने सभी बीडीओ को लक्ष्य प्राप्ति के लिए योजना के तहत कार्य करने को कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। मनरेगा की समीक्षा के दौरान बताया गया कि मानव दिवसों के सृजन में जनपद ने अब तक 38.75 प्रतिशत प्रगति हासिल की है। बैठक में एनआरएलएम के तहत सामुदायिक लघु उद्यमों, मशरूम उत्पादन योजनाओं, बिजनेस इनक्यूबेटर तथा स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी (सारा) आदि योजनाओं की भी समीक्षा हुई। इस मौके पर पीडी विवेक कुमार उपाध्याय, डहीडीओ मनविंदर कौर, उपनिदेशक सारा डॉ. डीएस रावत, सीएओ डॉ. विकेश कुमार यादव, जिला मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा आदि शामिल रहे।