फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   SBI Siloghi: Net connectivity problem in the bank, ATMs remain locked.

एसबीआई सिलोगी : बैंक में नेट कनेक्टिविटी की समस्या, एटीएम में लगे रहते हैं ताले

Thu, 10 Oct 2024 10:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
SBI Siloghi: Net connectivity problem in the bank, ATMs remain locked.

विज्ञापन
कोटद्वार। द्वारीखाल विकासखंड मुख्यालय के सिलोगी बाजार में स्थित भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम पर जहां आए दिन ताले पड़े मिलते हैं, वहीं बैंक में नेट कनेक्टिविटी न होने से ग्राहकों को बैरंग लौटना पड़ता है। दूरदराज के ग्रामीण इस बात से परेशान रहते हैं कि उन्हें जरूरत के समय बैंक में जमा उनका पैसा नहीं मिल पाता। ग्रामीणों के अलावा स्थानीय दुकानदार व नौकरीपेशा लोग भी अपने काम के लिए भटकते हैं। कई बार पूरे दिन इंतजार करने के बाद भी जब उनका काम नहीं होता तो वे शाम को मायूस होकर लौट जाते हैं। बुधवार को बैंक में बड़ी संख्या में अपने काम से आए लोगों को बैरंग लौटना पड़ा।
सिलोगी निवासी राजेश्वर सेमवाल, प्रहलाद शर्मा, सूर्यकांत कोठारी, नरेश कुमार, रविंद्र सिंह, सुनील कुमार, उमेश सिंह, राकेश सिंह समेत करीब 100 से अधिक लोगों ने भारतीय स्टेट बैंक के डीजीएम देहरादून को एक पत्र लिखा है। कहा कि सिलोगी एसबीआई के एटीएम पर हमेशा ताला लगा रहता है। क्षेत्र के अमोला, दाबड़, खंड कांडी, मंजोखी, कड़थी, बागौ समेत 20 से अधिक गांवों के लोगों का बैंक में खाता है। आए दिन की दिक्कत को देखते हुए कई लोगों ने अपने खाते यहां से 9 किमी दूर चैलूसैंण पीएनबी में खोल दिए हैं।
विज्ञापन

ग्राहकों ने बैंक प्रबंधक की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। कहा कि कनेक्टिविटी न होने के नाम पर लोगों को बैरंग लौटा दिया जाता है। बैंक में नेट कनेक्टिविटी दुरुस्त करने के लिए बैंक प्रबंधन की ओर से जो प्रयास किए जाने चाहिए, वे भी नहीं दिखाई दे रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने बैंक के आला अधिकारियों से इस ओर ध्यान देने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सिलोगी समेत कई ब्रांचों के पास के एटीएम खराब चल रहे हैं, इस ओर ध्यान दिया जा रहा है। सिलोगी शाखा में नेट कनेक्टिविटी समेत अन्य शिकायतों का संज्ञान लिया जा रहा है।



-सुरेश आनंद, क्षेत्रीय प्रबंधक एसबीआई पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed