फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Saved son's life by stabbing a bear with a stick

भालू पर डंडे से वार कर बचाई बेटे की जान

Wed, 05 May 2021 09:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 09:01 PM IST
विज्ञापन
Saved son's life by stabbing a bear with a stick
यमकेश्वर ब्लाक के अंतर्गत गैडगांव से सिगड़ी गांव पिता के साथ जा रहे एक किशोर पर भालू ने हमला कर दिया। बेटे पर हमला होते देख पिता ने हिम्मत दिखाई ओर डंडे से भालू पर हमले करने लगा। लगातार हमला होने के बाद भालू मौके से भाग गया। भालू के हमले में बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि पिता को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को अन्य ग्रामीण 108 सेवा की मदद से ऋषिकेश के एक अस्पताल ले गए। एक माह में भालू के हमले की यह दूसरी घटना है। भालू के हमले से ग्रामीणों में भय है। ग्रामीणों ने भालू को पकड़ने के लिए वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य गुमालगांव विनोद डबराल ने बताया कि गैडगांव निवासी अनिल (46) पुत्र गिरधारीलाल अपने पुत्र मनजीत (13) को लेकर दुकान में सामान लेने के लिए सिगड़ी (जमरिया) जा रहा था। इस दौरान झाड़ी में छिपे भालू ने अचानक उसके पुत्र मनजीत पर हमला कर दिया। बेटे पर हमला होते देख अनिल ने भालू के सिर पर डंडे से वार किए। डंडे से हुए वार के बाद भालू वहां से भाग गया। हमले में अनिल को मामूली और उसके पुत्र मनजीत को गंभीर चोटें आई हैं। अनिल ने फोन से सूचना ग्रामीणों को दी तो वह मौके पर पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए 108 वाहन की मदद से ऋषिकेश के एक अस्पताल ले जाया गया। जिला पंचायत सदस्य विनोद डबराल ने लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ दीपक सिंह से फोन पर बात कर भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की। डीएफओ ने भालू को पकड़ने के लिए ट्रेप कैमरा और पिंजरा लगाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed