फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Satpuli police arrested history sheeter

Kotdwar News: सतपुली पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार

Fri, 11 Oct 2024 10:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Satpuli police arrested history sheeter

विज्ञापन
सतपुली। सतपुली थाना पुलिस ने शराब के नशे में परिजनों संग झगड़ रहे हिस्ट्रीशीटर को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष सतपुली दीपक तिवाड़ी के अनुसार कुकरेती बैंड निवासी हिस्ट्रीशीटर मनोज कुकरेती शुक्रवार को शराब के नशे में अपने परिजनों संग लड़ाई-झगड़ा कर रहा था। आरोपी के इस आचरण से आस पड़ोस के लोग भी परेशान हो रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह और अधिक उत्तेजित होकर परिवार के साथ झगड़ा कर शांति व्यवस्था को भंग करने लगा। जिस पर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया और उसके खिलाफ बीएनएस की संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed