{"_id":"670ab542bf337ecdd602a81e","slug":"satpuli-bhitada-chai-motor-road-is-in-bad-condition-due-to-rain-demand-for-asphalting-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-523515-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: सतपुली-भिताड़ा चाई मोटर मार्ग बरसात से बदहाल, डामरीकरण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: सतपुली-भिताड़ा चाई मोटर मार्ग बरसात से बदहाल, डामरीकरण की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। जयहरीखाल विकासखंड के सतपुली-भिताड़ा चाई मोटर मार्ग में भिताड़ा पुल से भिताड़ा गांव तक मोटर मार्ग की हालत बरसात के बाद बदहाल हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने और भिताड़ा पुल के पास मोटर मार्ग का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से मोटर मार्ग संकरा हो गया है। जिससे दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है।
ग्रामीणों ने एक बार फिर मोटर मार्ग में सुधार करते हुए उसके डामरीकरण की मांग दोहराई है।
आवागमन की समस्या के साथ साथ किसी भी क्षण हादसे की आशंका से परेशान ग्रामीणों ने लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज को ज्ञापन भेजकर अवगत कराया है कि सतपुली-भिताड़ा चाई मार्ग पर एक किमी के पैच पर अत्यधिक चढ़ाई होने से यातायात की स्थिति काफी संवेदनशील और खतरनाक बनी हुई है। कटान होने से एक जगह सड़क नीचे से खोखली भी हो गई है। जिससे सड़क भरभराकर कर कभी भी ध्वस्त हो सकती है। इसके निरीक्षण के बाद एआरटीओ कोटद्वार ने लोनिवि के अधिकारियों को एक वर्ष पूर्व सुधारीकरण के निर्देश दिए थे, लेकिन एक वर्ष से अधिक समय बीतने के बावजूद अभी तक मोटर मार्ग का सुधारीकरण नहीं हो पाया है।
ग्रामीणों ने मोटर मार्ग की बदहाल हालत को देखते हुए तत्काल सुधारीकरण एवं डामरीकरण की मांग लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज से ज्ञापन के माध्यम से की है। ज्ञापन में ग्राम प्रधान गढ़कोट नरेंद्र रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य किमार किरण रौतेला, ग्राम प्रधान कांडा सुरेश चंद्र, सोनी ध्यानी, मनीष रौतेला और मदन पंवार आदि ने हस्ताक्षर कर जनहित की मांग दोहराई।