फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Sampling test lab facility not available with Food Safety Department

खाद्य सुरक्षा विभाग के पास नहीं सैंपलिंग टेस्ट लैब की सुविधा

Tue, 03 Nov 2020 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Sampling test lab facility not available with Food Safety Department
त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। दीवाली नजदीक है, ऐसे में क्षेत्र में बिकने वाली मिठाइयों और खाद्य सामग्रियों में बड़ी मात्रा में मिलावट की आशंका बनी है। नकली सामान पर अंकुश लगाने का जिम्मा संभाले खाद्य सुरक्षा विभाग के पास जिले में टेस्टिंग लैब की कोई व्यवस्था नहीं है। स्थिति यह है कि गत वर्ष दीवाली से पहले लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट आज तक नहीं आई है। ऐसे में लोगों को खुद ही अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना होगा।
विज्ञापन

दीवाली पर्व पर उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से भारी तादाद में मावा, दूध और मिठाइयां कोटद्वार और निकटवर्ती क्षेत्र में सप्लाई होती हैं। इस पर रोकटोक नहीं होने के कारण इसमें मिलावट की अधिक संभावना बनी रहती है। यूपी की सीमा से सटा होने के कारण पौड़ी जिले में कोटद्वार और निकटवर्ती पर्वतीय क्षेत्र सबसे अधिक संवेदनशील है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल मिश्रा ने बताया कि जिले में मिलावटी सामान की जांच करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग के पास टेस्टिंग लैब नहीं है। ऐसे में विभाग को सैंपल की जांच कराने के लिए रुद्रपुर स्थित लैब में भेजना पड़ता है। पिछले वर्ष दीवाली में बिजनौर से आए मावा और मिठाइयों की सैंपलिंग की गई थी, जिसकी रिपोर्ट आज तक नहीं मिली है।
विज्ञापन

कोट
त्योहारों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए सचल दल बनाया गया है। संबंधित विभागों को नकली सामान पाए जाने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। - योगेश मेहरा, एसडीएम कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed