फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Sample of 238 teachers and staff of Dugadda block

दुगड्डा ब्लाक के 238 शिक्षकों व स्टाफ का लिया सैंपल

Tue, 13 Oct 2020 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Sample of 238 teachers and staff of Dugadda block
दुगड्डा ब्लाक में सरकारी विद्यालयों को खोलने के लिए शिक्षकों, विद्यालय के क्लर्क और भोजनमाताओं के कोरोना सैंपल लेने का कार्य पूरा हो गया है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने 238 शिक्षकों और अन्य स्टाफ के कोरोना सैंपल लिए। राजकीय इंटर कॉलेज नगर क्षेत्र कोटद्वार में संकुल नाली और संकुल पौखाल के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सैंपल लिए।
विज्ञापन

प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी दुगड्डा अभिषेक शुक्ला ने बताया कि कोविड केयर सेंटर कौड़िया की स्वास्थ्य टीम द्वारा विकास खंड के सभी 11 संकुल केंद्रों में स्थित राजकीय और सहायता प्राप्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, हाई स्कूल और इंटर कालेजों के कुल 1185 शिक्षकों , कर्मचारियों और भोजन माताओं के सैंपल लिए गए। जिनमें से अब तक लगभग 700 की नेगेटिव रिपोर्ट आ चुकी है, अब तक 5 कर्मचारी पॉजिटिव भी पाए गए हैं। कोविड केयर सेंटर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शैलेंद्र बड़थ्वाल ने बताया कि शिक्षकों के सैंपल जांच के लिए लैब गए हैं। तीन-चार दिन में सभी की कोरोना रिपोर्ट आने की संभावना है।
विज्ञापन

व्यापारियों के लिए सैंपल
पौड़ी। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शहर के बाजारों में व्यापारियों के कोरोना सैंपल लिए गए। नोडल अधिकारी सकलानंद नौटियाल ने बताया कि अपर बाजार, एजेंसी चौक में व्यापारियों के कोरोना लिए जा रहे हैं। बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल के आदेश पर व्यापारियों की कोरोना सैंपलिंग की जा रही है। बताया कि अभी तक अपर बाजार पर एजेंसी चौक में 203 व्यापारियों के कोरोना सैंपल लिए जा चुके हैं। सीआरटी टीम में डा. पंकज जुयाल, निखिलेश रावत, प्रदीप कंडारी, हरिमोहन खंडूड़ी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदिबदरी में 70 लोगों के लिए सैंपल
आदिबदरी। चिकित्सा विभाग ने मंगलवार को आदिबदरी में शिविर लगाकर 70 लोगों के कोरोना सैंपल लिए। आयुर्वेदिक चिकित्सालय में आयोजित शिविर में कम ही लोग सैंपल देने पहुंचे। इस दौरान नायब तहसीलदार रवि साह व पुलिस विभाग ने सभी दुकानों में जाकर लोगों से सैंपल देने की अपील की, जिसके बाद 70 लोग सैंपल लिए जा सके। संवाद
कोरोना केस बढ़ने से नारायणबगड़ में दहशत
नारायणबगड़। कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होने से नारायणबगड़ के लोग दहशत में हैं। पीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन डिमरी ने बताया कि आठ अक्तूबर को नारायणबगड़ बाजार व आसपास के गांव में 80 लोगों की आरटीपीसीआर सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे, जिसमें 19 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने कहा कि संक्रमित लोगों को होम क्वारंटाइन में रहने की हिदायत दी गई हैं।
खेती गांव के 75 लोगों के कोरोना सैंपल लिए
गैरसैंण। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खेती गांव के 75 लोगों के कोरोना सैंपल लिए। इस दौरान ग्रामीणों ने टीम में शामिल डॉ. राजेश गैड़ी, अनुसूया गौड़, सोनिया, आशा, संगीता देवी का स्वागत किया। इस मौके पर खेती के प्रधान दरवान सिंह, रामचंद्री देवी, कुसुमा देवी, राम सिंह आदि ने स्वास्थ्य विभाग टीम का सहयोग किया।

पर्यटकों की हो रैंडम सैंपलिंग : डीएम
पौड़ी। जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण की बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए हर क्षेत्र में बाहर से आने वाले पर्यटकों, टैक्सी ड्राइवरों के अलावा पर्यटन क्षेत्रों के दुकानदारों की अनिवार्य कोरोना सैंपलिंग किए जाने की कार्ययोजना बनाई है। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने जिले के समस्त उप जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। डीएम ने संक्रमण की रोकथाम के लिए परिवहन व जिला पर्यटन अधिकारी को समय-समय पर जन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed