फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Salute with pride, waved the tricolor with pride

गर्व से दी सलामी, शान से लहराया तिरंगा

Fri, 16 Aug 2019 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Salute with pride, waved the tricolor with pride
लैंसडौन में रेजीमेंट बैंड के साथ मार्च पास्ट निकालते स्कूली बच्चे। - फोटो : KOTDWAR
नगर निगम क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस देश भक्ति के जज्बे के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों, सरकारी कार्यालयों और विभिन्न विद्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने शहर के मुख्य मार्गों पर बैंड बाजों की धुन पर झांकियों के साथ प्रभात फेरी निकाली और विद्यालयों में देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रआयोजित किए गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मालवीय उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम की मेयर हेमलता नेगी ने ध्वजारोहण किया। इससे पूर्व मेयर हेमलता नेगी ने पूरे नगर निगम क्षेत्र में घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए अतिरिक्त दस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर नगर आयुक्त योगेश मेहरा भी मौजूद रहे। अमर शहीद दिव्यांग एवं नेत्रहीन संस्थान शिब्बूनगर में संस्था अध्यक्ष भोपाल सिंह रावत ने ध्वजारोहण किया, जिसमें पुलिस क्षेत्राधिकारी जोधराम जोशी मुख्य अतिथि रहे। भारत स्वाभिमान न्यास, महिला पतंजलि योग समिति ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और तिरंगा फहराकर राष्ट्र को योग से निरोग रखने का संकल्प लिया। इसके अलावा जीआईसी कोटद्वार, जीआईसी चाक्यूंसैंण, आर्य कन्या इंटर कालेज कोटद्वार, जीआईसी कुंभीचौड़, राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मोटाढांक, बलूनी पब्लिक स्कूल, एमकेवीएन स्कूल, नवयुग पब्लिक स्कूल, एसजीआरआर, जीजीआईसी कोटद्वार, शांति वल्लभ ममोरियल इंटर कालेज मानपुर, क्रेएटिव चिल्ड्रन एकेडमी शिवपुर, मेहरबान सिंह कंडारी विद्या मंदिर इंटर कालेज, राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय सुखरो में ध्वाजारोहण किया गया।
विज्ञापन

रिखणीखाल के भारत सिंह रावत, राजकीय महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने शहीदों, वीरोें, वीरागनाओं का स्मरण करते हुए ध्वजारोहण किया। बीए प्रथम सेमेस्टर की मानसी, अंजु, अंजली, आरती ने सांस्कृतिक गीत और सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed