{"_id":"66fc2bb71879330db206acf9","slug":"run-offline-membership-campaign-in-villages-and-hamlets-trivendra-singh-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-515484-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों व बस्तियों में ऑफलाइन भी चलाएं सदस्यता अभियान: त्रिवेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों व बस्तियों में ऑफलाइन भी चलाएं सदस्यता अभियान: त्रिवेंद्र सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। सदस्यता अभियान के तहत पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोटद्वार में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने गांवों में जाकर ऑफलाइन सदस्यता अभियान भी चलाने पर जोर दिया। कहा कि भाजपा की सदस्यता के लिए लोगों में उत्साह बना है। इसके लिए अनुसूचित जाति एवं मलिन बस्तियों तक पहुंचकर उन्हें भाजपा का सदस्य बनाएं।
मालवीय उद्यान में स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में पूर्व सीएम व सांसद ने सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल को लेकर देशवासियों में हर जगह उत्साह है। पूर्व सीएम ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि उन्होंने प्रमुखता से रिवर्स पलायन, सोलर प्लांट, होम स्टे, पर्यटन व बागवानी पर फोकस किया था, जिसके परिणाम सामने आ रहे हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रावत ने सदस्यता अभियान की प्रगति के बारे में चर्चा की। इस मौके पर राज्यमंत्री पंडित राजेन्द्र अण्थवाल, इफ्को के निदेशक उमेश त्रिपाठी, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक जगमोहन सिंह रावत, पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत, जिला उपाध्यक्ष जंग बहादुर रावत, विनोद रावत, गजेंद्र रावत और विजयानंद पोखरियाल आदि उपस्थित रहे।