{"_id":"5e14ba8d8ebc3e879c0113b7","slug":"rss-contributing-to-the-service-of-the-nation-according-to-culture-sanjay-kumar-kotdwar-news-drn33200986","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक और परंपराओं के अनुरूप राष्ट्र की सेवा में योगदान दे रहा आरएसएस: संजय कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक और परंपराओं के अनुरूप राष्ट्र की सेवा में योगदान दे रहा आरएसएस: संजय कुमार
विज्ञापन
आरएसएस के पदमपुर सुखरो में चल रहे प्राथमिक शिक्षा वर्ग में शामिल शिक्षार्थी।
- फोटो : KOTDWAR
श्री गुरु राम रॉय स्कूल पदमपुर सुखरो में चल रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सात दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग में प्रांतीय प्रचार प्रमुख संजय कुमार ने शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षार्थी स्वयंसेवकों से देश की गौरवशाली संस्कृति, त्याग, तपस्या और बलिदान के प्रतीक परम पवित्र भगवा ध्वज से प्रेरणा लेकर देश की अखंडता और एकता के लिए जीने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
शिविर को संबोधित करते हुए प्रांतीय प्रचार प्रमुख संजय कुमार ने कहा कि 1925 में डा. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा रोपा गया आरएसएस रूपी वट वृक्ष विश्व के सबसे बड़े सामाजिक संगठन का रूप ले चुका है। संघ आज भी अपना मूल कार्य शाखा लगाकर राष्ट्रभक्ति से पूर्ण कार्यकर्ता निर्माण का कार्य कर रहा है, जबकि संघ के विभिन्न संगठनों से जुड़े स्वयंसेवक समाज के प्रत्येक क्षेत्र में देश के विकास के लिए जरूरी परिवर्तन का नेतृत्व कर रहे हैं। इन वर्गों के माध्यम से स्वयंसेवक शारीरिक, बौद्धिक और मानसिक विकास के लिए कड़े अनुशासन में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।
बौद्धिक सत्र में संघ विभाग प्रचारक चंद्रशेखर ने शिक्षार्थी स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि 1925 में महाराष्ट्र के नागपुर में डा. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा हिंदुओं को संगठित कर प्राचीन काल के विश्वगुरु भारत की गौरवशाली परंपराओं के अनुरूप एक स्वावलंबी और स्वाभिमानी भारत के निर्माण के लिए आरएसएस की स्थापना की। पेशे से चिकित्सक डॉ हेडगेवार ने तत्कालीन परिस्थितियों को देखते हुए हिंदुओं को एकजुट करने और उनकी एकजुट शक्ति एवं सामर्थ्य का उपयोग राष्ट्रीय अखंडता और एकता के लिए किए जाने की आवश्यकता महसूस की और तब से आजतक संघ निरंतर प्राचीन गौरवशाली सांस्कृतिक और परंपराओं के अनुरूप राष्ट्र की सेवा में अपना योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि संघ के विभिन्न संगठनों से जुड़े करोड़ों स्वयंसेवक आज देश में सामाजिक परिवर्तन का नेतृत्व कर भारत को स्वावलंबी और स्वाभिमानी राष्ट्र बनाने की प्रक्रिया में अपना योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला संघ चालक विष्णु अग्रवाल, जिला प्रचारक पारस, विधायक ऋतुभूषण खंडूड़ी , भाजपा जिला अध्यक्ष संपत सिंह रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, राज गौरव नौटियाल, जिला कार्यवाह संदीप उनियाल, नगर कार्यवाह मणिराम, सर्व व्यवस्था प्रमुख प्रशांत कुकरेती, वर्गाधिकारी लोकपाल सिंह बिष्ट, वर्ग कार्यवाह सतीश देवरानी, मुख्य शिक्षक जगमोहन सिंह रावत, जितेंद्र बेबनी, मनोज कुण्डलिया, शांता बमराड़ा, पीयूष सुयाल, जितेंद्र रावत आदि उपस्थित थे।