{"_id":"671140ecf82291ccf1093105","slug":"rp-public-school-defeated-heritage-academy-and-won-inter-school-football-tournament-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-527425-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: हेरिटेज एकेडमी को हरा आरपी पब्लिक स्कूल ने जीता अंतर विद्यालयी फुटबाल टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: हेरिटेज एकेडमी को हरा आरपी पब्लिक स्कूल ने जीता अंतर विद्यालयी फुटबाल टूर्नामेंट
विज्ञापन
कोटद्वार। बलिदानी कमांडेंट मुकेश बिष्ट खेल अकादमी की ओर से मिनी स्टेडियम मोटाढाक में चल रहा 11वीं शहीद मुकेश बिष्ट स्मृति अंतर विद्यालयी फुटबाल टूर्नामेंट आरपी पब्लिक स्कूल ने जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में उसने हेरिटेज एकेडमी गाड़ीघाट को हराया। टूर्नामेंट में आदित्य तिवारी को गोल्डन ग्लब्स, बेस्ट गोल कीपर, गोल्डन बाल सार्थक रावत, गोल्डन बूट प्रतियोगिता में सर्वाधिक छह गोल दागने वाले खिलाड़ी शुभम नैथानी, उदीयमान खिलाड़ी का खिताब कार्तिक रावत, प्लेयर ऑफ दि टूर्नामेंट लक्की रावत को चुना गया।
बृहस्पतिवार को फाइनल मुकाबले का उद्घाटन मुख्य अतिथि हेरिटेज एकेडमी के डायरेक्टर कर्नल कुंवर अजय सिंह (से.नि.) व आरपी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य कुंवर अजीत सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। फाइनल मुकाबला आरपी पब्लिक स्कूल और हेरिटेज एकेडमी के बीच खेला गया। मध्यांतर तक दोनों ही टीमें 0-0 की बराबरी पर रहीं। दूसरे हाॅफ के 52वें मिनट में हेरिटेज एकेडमी के डिफेंस की गलती से पेनाल्टी बॉक्स में हुए हैंड से आरपी पब्लिक स्कूल को पेनाल्टी मिली। पेनाल्टी को आरपी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी अर्पित नेगी ने गोल में तब्दील कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। आरपी पब्लिक स्कूल ने प्रतियोगिता अपने नाम की।
पुरस्कार वितरण समारोह का उद्घाटन जीआरआरसी के सेंटर कमांडेंट बिग्रेडियर विनोद नेगी ने शहीद मुकेश बिष्ट के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने अगले वर्ष उत्तराखंड में होने वाले राष्ट्रीय खेल आयोजन में गढ़वाल राइफल को विभिन्न खेलों के लिए खिलाड़ियों व कोच की महत्ता पर जोर दिया। मुख्य अतिथि के साथ ही कर्नल कुंवर अजय सिंह (से.नि.), कुंवर अजीत सिंह, कर्नल चंद्रपाल पटवाल (से.नि.), बाल भारती स्कूल के प्रधानाचार्य गिरिराज सिंह रावत ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया। धीरेंद्र कंडारी व अंतरराष्ट्रीय कोच सुनीत रावत ने मुख्य निर्णायक रितिक नेगी, सहायक दिनेश रावत, शुभम व फोर्थ ऑफिशियल इंद्र रावत को पुरस्कृत किया।