फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Royal Garhwal won the inaugural match of volleyball

Kotdwar News: रॉयल गढ़वाल ने जीता वॉलीबाल का उद्घाटन मैच

Tue, 25 Jul 2023 05:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 25 Jul 2023 05:19 PM IST
विज्ञापन
Royal Garhwal won the inaugural match of volleyball
फोटो
विज्ञापन

कोटद्वार। कड़क पहाड़ी खेल प्रोत्साहन समिति की ओर से कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मैच में रॉयल गढ़वाल ने काशीरामपुर तल्ला को हराया।

काशीरामपुर तल्ला में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन सूबेदार नारायण सिंह (सेवानिवृत्त) ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासित रहकर खेलों में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। उद्घाटन मैच में रॉयल गढ़वाल ने काशीरामपुर तल्ला को हराया। दूसरे मैच में प्राइमरी क्लब पदमपुर ने गिंवई वॉरियर की टीम को, तीसरे मैच में कड़क पहाड़ी काशीरामपुर तल्ला की टीम ने मालिनी क्लब किशनपुर को, चौथे मैच में सिद्धबली क्लब सिमलचौड़ ने पदमपुर की टीम को हराया। निर्णायक की भूमिका योगेश नेगी, गौरव ढौंडियाल ने निभाई। मैच का आंखों देखा हाल विजय रावत और प्रशांत खंतवाल ने सुनाया। स्कोरर की भूमिका आकाश रावत ने निभाई। आयोजन समिति के अध्यक्ष बबलू नेगी ने बताया कि वॉलीबाल प्रतियोगिता तीन दिनों तक चलेगी। संचालन आंचल कुमार अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed