फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Roadways employees get their salaries on time

रोडवेज कर्मचारियों को समय से दिया जाए वेतन, 16 को आंदोलन

Wed, 25 Sep 2019 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Roadways employees get their salaries on time
कोटद्वार। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन गढ़वाल मंडल की यहां हुई बैठक में पदाधिकारियों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। वक्ताओं ने रोडवेज कर्मचारियों का बकाया वेतन देने के साथ ही भविष्य में कर्मचारियों को समय से वेतन देने की मांग की। बैठक में पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से मांगों के समर्थन में 16 अक्तूबर को देहरादून मंडल में अलग-अलग तीन चरणों में आंदोलन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बुधवार को कोटद्वार डिपो में आयोजित यूनियन की गढ़वाल मंडल स्तरीय बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय संगठन मंत्री अबरार अहमद ने की। इसमें गढ़वाल मंडल के श्रीनगर, हरिद्वार, रुड़की, कोटद्वार, ऋषिकेश डिपो के शाखा पदाधिकारी, क्षेत्रीय प्रतिनिधि और प्रांतीय पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों का मासिक वेतन कई महीनों से बकाया चल रहा है, जिससे उनके समक्ष भरण-पोषण का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने कर्मचारियों को बकाया वेतन और भविष्य में कर्मचारियों को समय से वेतन देने, मंडल में अनधिकृत डग्गामार बसों के संचालन पर रोक लगाने, उत्तराखंड-यूपी परिवहन निगम के मध्य हुए बस संचालन करार के अनुसार ही बसों का संचालन करने व चालकों और परिचालकों का उत्पीड़न बंद करने की मांग की है। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों की छह सूत्रीय मांगों को लेकर यूनियन 16 अक्तूबर को देहरादून मंडल में अलग-अलग तीन चरणों में आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश सचिव दीपक शाह, प्रदेश प्रवक्ता विपिन चौधरी, मंडलीय अध्यक्ष प्रवीण सैनी, मंडलीय मंत्री केपी सिंह, यूनियन के महामंत्री अशोक चौधरी, कार्यकारिणी अध्यक्ष योगेश शर्मा, उपमहामंत्री हरेंद्र कुमार, संयुक्त मंत्री कुलदीप चौधरी, उदयवीर सिंह, देवेंद्र मान, दीपक कुमार, महिपाल सिंह, अर्जुन सिंह, संदीप चौधरी, नीरज चौधरी, अरविंद कुमार, मोहन सिंह व सूरज प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed