{"_id":"67c7309ee6837c614700614b","slug":"roadways-employees-caught-a-private-bus-at-the-station-and-let-it-go-after-giving-a-warning-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-633568-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: रोडवेज कर्मियों ने स्टेशन पर पकड़ी डग्गामार प्राइवेट बस, चेतावनी देकर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: रोडवेज कर्मियों ने स्टेशन पर पकड़ी डग्गामार प्राइवेट बस, चेतावनी देकर छोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। रोडवेज डिपो कर्मचारियों ने डिपो परिसर में बिना अनुमति पहुंची वातानुकूलित डीलक्स बस को पकड़ लिया। कुछ देर हंगामा हुआ। डीलक्स बस के चालक ने उसे गुमराह कर डिपो की ओर भेजने की बात कही, तब रोडवेज कर्मचारियों ने उसे छोड़ा।
मंगलवार दोपहर रोडवेज डिपो के बाहर कोटद्वार डिपो के अलावा यूपी की अलग-अलग डिपो की बसें कतार में लगी थीं। यात्रियों के अभाव के कारण बसों के चालक-परिचालक एक-एक यात्री के लिए जूझ रहे थे। इसी बीच पीछे से कुछ लोगों को बस में बैठाकर एक डीलक्स बस रोडवेज डिपो के बाहर पहुंचकर खड़ी हुई, तभी रोडवेज कर्मियों ने पहुंचकर बस को घेर लिया।
केंद्र प्रभारी यशपाल सिंह ने चालक को परमिट दिखाने के लिए कहा, तो वह परमिट नहीं दिखा सका। डिपो पहुंचकर यात्रियों को बस में बैठाने के संबंध में चालक ने बताया कि वह झंडाचौक से गुजर रहा था, तो पुलिसकर्मियों ने उसे गुमराह कर इधर भेज दिया। रोडवेज कर्मियों ने डीलक्स बस द्वारा की जा रही डग्गामारी की वीडियो भी बनाई। बस चालक के खेद जताने पर बिना अनुमति दोबारा डिपो की ओर नहीं आने की चेतावनी देकर छोड़ा गया।