{"_id":"6283c7eef91c77643d01e9e1","slug":"road-water-and-electricity-issues-dominated-the-tehsil-day-kotdwar-news-drn412002282","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस में छाए रहे सड़क, पानी और बिजली के मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस में छाए रहे सड़क, पानी और बिजली के मुद्दे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वारीखाल क्षेत्र स्थित तहसील मुख्यालय जाखणीखाल में आयोजित तहसील दिवस में जिलाधिकारी के न पहुंचने से ग्रामीणों में मायूसी दिखी। इस मौके पर दर्ज 22 शिकायतों में से मात्र 05 शिकायतों का ही मौके पर समाधान किया गया। वहीं कोटद्वार में आयोजित तहसील दिवस सिर्फ खानापूर्ति तक निपटा। यहां सिर्फ एक शिकायत दर्ज की गई।
अपर जिलाधिकारी ईला गिरी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में सड़क, पेयजल, बिजली आदि मुद्दे छाए रहे। इस मौके पर पीएमजीएसवाई की 4, जल संस्थान की 1, जल निगम की 3, ऊर्जा निगम की 2 शिकायतों समेत कुल 22 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से पांच का समाधान किया गया। एडीएम ईला गिरी ने विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण करने और की गई कार्रवाई से उन्हें भी अवगत कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम प्रमोद कुमार, तहसीलदार मंजीत सिंह गिल, कानूनगो राजेंद्र प्रसाद भट्ट, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मोहन सिंह दिवाकर समेत विभिन्न विभागों के कुल 61 अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं कोटद्वार तहसील सभागार में तहसीलदार विकास अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में महज एक शिकायत दर्ज हुई। वार्ड नंबर 23 की पार्षद सोनिया नेगी ने उनके वार्ड की एक गली में खनन के ओवर लोडेड डंपरों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की। कहा कि रातभर सड़क पर ओवर लोडेड डंपर दौड़ रहे हैं, जिससे लोग चैन की नींद भी नहीं सो पा रहे हैं। एसडीएम प्रमोद कुमार ने शिकायत पर कोतवाली पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सहायक समाज कल्याण अधिकारी दुगड्डा ममता जालवाल ने वृद्धावस्था, विकलांग, विधवा पेंशन के 22 आवेदन भी जमा किए। इस मौके पर विभिन्न विभागों के 6 अधिकारी मौजूद रहे।