फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   road accident, one killed

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

Tue, 12 Jan 2016 09:01 PM IST
कोटद्वार
कोटद्वार Updated Tue, 12 Jan 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद क्षेत्र में पूर्वी गंगनगर बाईपास मार्ग पर बाइक हादसे में कोटद्वार भाबर के दुर्गापुर निवासी एक युवक की मौत हो गई। बाइक में सवार उसका दूसरा साथी गंभीर रुप से घायल है, जिसे ग्रामीणों ने पुलिस के सहयोग से नजीबाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। यूपी पुलिस ने बिजनौर में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

नजीबाबाद पुलिस के अनुसार अरुण रावत (29) पुत्र मनवर सिंह रावत निवासी दुर्गापुर कोटद्वार और वेदप्रकाश भट्ट (30) पुत्र देवेंद्र भट्ट निवासी जीवानंदपुर दुर्गापुर कोटद्वार सोमवार रात करीब आठ बजे हरिद्वार से कोटद्वार की ओर आ रहे थे। पूर्वी गंगनहर पर मालन नदी के क्रास पुल पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सीधे करीब साठ फीट नीचे नदी में जा गिरी। हादसे में दोनों अचेत पड़े रहे। ग्रामीणों की सूचना पर नजीबाबाद पुलिस ने उन्हें खाई से निकाला। अरुण रावत की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि वेदप्रकाश गंभीर घायल है। परिजन वेदप्रकाश को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर ले गए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद अरुण का शव उनके परिजनों को सौंप दिया है। अरुण ऊर्जा निगम में बतौर उपनल कर्मी द्वारीखाल ब्लाक के मस्टखाल बिजलीघर में कार्यरत था। वह अपने दोस्त के साथ हरिद्वार होते हुए कोटद्वार लौट रहा था। अरुण के चचेरे भाई धनपाल सिंह रावत ने बताया कि अरुण ने घर पर फोनकर रात को खाना बनाने की बात कही थी। एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

.
हादसे के बाद ग्रामीणों ने पूर्वी गंगनहर पर लगाया जाम, स्वास्थ्य मंत्री का किया घेराव
कोटद्वार। हरिद्वार और देहरादून के लिए कोटद्वार से यूपी होते हुए एक मात्र मार्ग होने के कारण क्षेत्रीय निवासियों ने मंगलवार सुबह पूर्वी गंगनगर मार्ग पर जाम लगा दिया। इस जाम में देहरादून से कोटद्वार आ रहे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी भी फंस गए। लोगों को जब मंत्री के जाम में फंसने की जानकारी लगी तो उन्होंने मंत्री का घेराव कर मार्ग के जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने और रैलिंग के टूटने की समस्या बताई। कहा कि मार्ग भले ही यूपी में है, लेकिन उत्तराखंड के लोगों का यह एकमात्र रास्ता है। उत्तराखंड सरकार को इस मार्ग की मरम्मत के लिए यूपी सरकार का ध्यान आकृष्ट कराना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वे संबंधित विभाग और यूपी सरकार से इस बारे में बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed