{"_id":"64c104a17b4d3cf405071b06","slug":"rita-and-anuj-first-in-cross-country-race-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-1717-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: क्रॉस कंट्री रेस में रीता और अनुज प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: क्रॉस कंट्री रेस में रीता और अनुज प्रथम
Wed, 26 Jul 2023 05:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 26 Jul 2023 05:03 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कारगिल विजय दिवस पर जय देवभूमि फाउंडेशन ने किया प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। जय देवभूमि फाउंडेशन की ओर से कारगिल विजय दिवस पर क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय स्तरीय क्रॉस कंट्री रेस के बालिका वर्ग में इंटर काॅलेज मोटाढांक की रीता और बालक वर्ग में अनुज नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि कर्नल चंद्रपाल पटवाल (से.नि.) और भाजपा नेता राजगौरव नौटियाल ने किया। इंटर काॅलेज मोटाढांक से शुरू हुई क्रॉस कंट्री रेस बीएल रोड मंडी समिति पुल से वापस विद्यालय तक कुल नौ किमी की रही। क्रॉस कंट्री रेस के बालिका वर्ग में टीसीजी पब्लिक स्कूल की दीक्षा और केंद्रीय विद्यालय लैंसडौन की मानसी, बालक वर्ग में जेपीएस गंगा सिंह रावत इंटर काॅलेज लालढांग के विनीत कदारिया और डीएवी पब्लिक स्कूल के दीपांशु क्रमश: द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। ओपन महिला वर्ग में ललिता रावत एवं पुरुष वर्ग में प्रभु महातो प्रथम रहे। समापन समारोह में जय देवभूमि फाउंडेशन के अध्यक्ष शिवानंद लखेड़ा ने विजेता प्रतिभागियों नकद पुरस्कार, मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के संचालन में महिला पतंजलि योग समिति, यूथ फाउंडेशन, आधारशिला फाउंडेशन, मुकेश बिष्ट एकेडमी एवं हिंदू युवा वाहिनी ने सहयोग प्रदान किया।