फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Rishikesh Yogapeeth becomes an extension center of Garhwal University.

Kotdwar News: ऋषिकेश योगपीठ बना गढ़वाल विश्वविद्यालय का एक्सटेंशन सेंटर

Fri, 19 Sep 2025 10:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Rishikesh Yogapeeth becomes an extension center of Garhwal University.
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विभाग और ऋषिकेश योगपीठ के बीच हुए समझौते के बाद ऋषिकेश योगपीठ को अब गढ़वाल विश्वविद्यालय का एक्सटेंशन सेंटर घोषित किया गया है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर इसकी आधिकारिक जानकारी दी है।
विज्ञापन

यह समझौता पूर्व कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल के कार्यकाल में हुआ था। इसका उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और विदेशी छात्रों को भी भारत की इस प्राचीन पद्धति से जोड़ना है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी आशुतोष बहुगुणा ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से योग विभाग लगातार योग प्रशिक्षण कार्यक्रम और कार्यशालाएं आयोजित कर रहा है। अब तक इस केंद्र से 68 देशों के 315 विद्यार्थी सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं। इस पहल में ऋषिकेश योगपीठ के निदेशक दिगंबर नौटियाल का विशेष सहयोग रहा है। इसका संचालन मुख्य रूप से डॉ. विनोद नौटियाल, डॉ. रजनी नौटियाल और विभागाध्यक्ष डॉ. अनुजा रावत के नेतृत्व में किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed