फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Retired Principal Bhuvan Mohan honored

सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य भुवन मोहन सम्मानित

Thu, 16 Sep 2021 10:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Retired Principal Bhuvan Mohan honored
दुगड्डा ब्लाक के अंतर्गत इंटर कॉलेज देवीखाल में आयोजित सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य भुवन मोहन सिंह गुसाईं को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विजय बड़थ्वाल ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने लोगों से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विजय बड़थ्वाल ने कहा कि प्रधानाचार्य गुसाईं सेवाकाल के दौरान विद्यालय की उन्नति के लिए समर्पित रहे। साथ ही छात्र-छात्राओं के भविष्य संवारने में उनका सार्थक प्रयास रहा है। कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग होना होगा। तभी समाज से बुराई समाप्त होंगी। इस मौके लोक साहित्य एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष सत्यप्रकाश थपलियाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष पूरण सिंह रावत, प्रधानाचार्य शिव सिंह बिष्ट, पीटीए अध्यक्ष दिनेश चंद्र, प्रबंधक तीरथ सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य पूनम देवी, ग्राम प्रधान मंजू काला, पुष्पा बौंठियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed