फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Result first in folklore competition

Kotdwar News: लोकगीत प्रतियोगिता में निष्कर्ष प्रथम

Mon, 26 Dec 2022 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Result first in folklore competition
भाबर के झंडीचौड़ में आयोजित दो दिवसीय शरदोत्सव कार्यक्रम में योग प्रस्तुतियां देते भारत स्वाभि? - फोटो : KOTDWAR
मंगलम सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था की ओर से दो दिवसीय झंडीचौड़ शरदोत्सव सोमवार से शुरू हो गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने गायन, एकल एवं समूह नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में समा बांध दिया। इस दौरान हुई लोकगीत प्रतियोगिता में निष्कर्ष प्रथम रहे।
विज्ञापन

झंडीचौड़ शरदोत्सव के पहले दिन का उद्घाटन पूर्व विधायक कोटद्वार शैलेंद्र सिंह रावत और कांग्रेस नेेता मीना बछवाण ने किया। इसके बाद लोक गीत प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें निष्कर्ष ने प्रथम, दीपशिखा रावत ने द्वितीय और गरिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल और समूह लोकनृत्य में बच्चों ने झूम-झूम झुमैली.., कीरीम पौड़रा.., कोटद्वार बाजार कमला..., आदि गीतों पर प्रस्तुतियां दीं। लोकनृत्य प्रतियोगिता के प्राइमरी वर्ग में श्री पृथ्वी विद्या मंदिर झंडीचौड़, हिमालयन विद्या निकेतन जशोधरपुर और एनएम मोर्डन स्कूल झंडीचौड़ , एकल नृत्य में श्री पृथ्वी विद्या मंदिर झंडीचौड़, हिमालयन विद्या निकेतन जशोधरपुर, नंदादेवी एकेडमी जशोधरपुर क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में बिमलेश बछवाण, संजय सिंह रावत, रविंद्र डोबरियाल, हरीश केष्टवाल, शिवांगी बछवाण ने निर्णायक की भूमिका निभाई। योग प्रशिक्षिका रजनी अग्रवाल के प्रशिक्षु योगियों ने योग आसनों की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष उमेश रावत, पार्षद अमित नेगी, राकेश राज, रामप्रकाश ध्यानी, रोहित चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, धर्मेंद्र अग्रवाल, रजनीश शर्मा और पवनदेव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed