{"_id":"68d6c21315c1c1305f0ad827","slug":"residents-protested-at-the-tehsil-office-against-smart-meters-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-798189-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: स्मार्ट मीटरों के विरोध में क्षेत्रवासियों का तहसील में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: स्मार्ट मीटरों के विरोध में क्षेत्रवासियों का तहसील में प्रदर्शन
सार
कोटद्वार के कई इलाकों के निवासी स्मार्ट मीटरों के विरोध में लगातार दसवें दिन प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने पुराने मीटर वापस लगाने की मांग की है। इस आंदोलन को राजनीतिक दलों का भी समर्थन मिला है।
विज्ञापन
विस्तार
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर क्षेत्र के अंतर्गत जौनपुर, इंदिरानगर आमपड़ाव, ध्रुवपुर, पदमपुर, देवी रोड और सनेह वासियों ने शुक्रवार को दसवें दिन भी स्मार्ट मीटरों के विरोध में तहसील में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्मार्ट मीटरों को बदलकर उनके स्थान पर पुराने मीटर लगाने की मांग की। महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महामंत्री रंजना रावत व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन का समर्थन किया।
शुक्रवार को जौनपुर, इंदिरानगर, आमपड़ाव, ध्रुवपुर, पदमपुर, देवी रोड और सनेह के लोग तहसील पहुंचे। यहां उन्होंने पार्षद रीता देवी की अगुवाई में स्मार्ट मीटरों के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जनहित में स्मार्ट मीटरों को हटाकर उनके स्थान पर पुराने मीटर लगाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में जनाधिकार मंच के अध्यक्ष आशाराम, परमानंद, योगंबर सिंह, कुलवंत पुंडीर, सुरेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह रावत और हरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन