{"_id":"693ac63123a587110d073dc9","slug":"report-any-suspicious-activity-to-the-police-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-120366-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: संदिग्ध गतिविधियों की पुलिस को दें जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: संदिग्ध गतिविधियों की पुलिस को दें जानकारी
Thu, 11 Dec 2025 06:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 11 Dec 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
कण्वघाटी/किशनपुर। भाबर के कण्वघाटी पुलिस चौकी प्रभारी एसआई राजाराम डोभाल ने स्थानीय लोगों के साथ वार्ता कर क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी दी। एसआई ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और भी सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस का सहयोग करने और किरायेदारों का सत्यापन करवाने की अपील की।
एसएसपी सर्वेश पंवार के निर्देश पर कण्वघाटी चौकी प्रभारी एसआई राजाराम डोभाल ने बृहस्पतिवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों, टैंपो और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों, व्यापारियों एवं वरिष्ठ नागरिकों के साथ स्थानीय समस्याओं को लेकर बैठक की। उन्होंने उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान मिशन मर्यादा, नशे की रोकथाम के लिए एंटी ड्रग टास्क फोर्स मोबाइल एप पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने, साइबर ठगी से संबंधित अपराधों की सूचना 1930 पर देने, पहचान पत्र लेने के लिए प्रेरित किया। बैठक में पार्षद जेपी बहुखंडी, मनीष नैथानी, भीम सिंह नेगी, राजेंद्र बिष्ट, संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष सुनील थपलियाल मौजूद रहे। संवाद