{"_id":"5840581f4f1c1b2d1ede76b5","slug":"rephar-woman-attacked-by-bear-referee","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पर भालू ने किया हमला, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पर भालू ने किया हमला, रेफर
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
Updated Thu, 01 Dec 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुमाकोट। नैनीडांडा के बाडागाड में बृहस्पतिवार को लगभग 4 बजे भालू ने गांव के पास ही एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल महिला को ग्रामीण उपचार के लिए पीएचसी धुमाकोट लाए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला को संयुक्त चिकित्सालय रामनगर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
गंगोत्री देवी पत्नी नारायण सिंह ग्राम बाडागाड निवासी को गांव के पास घास काट रही थी, तभी घात लगाए बैठे भालू ने अचानक हमला कर दिया। शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा महिला को घायल अवस्था में तुरंत जीप से पीएचसी धुमाकोट पहुंचाया। महिला के मुंह, आंख पैर पर गंभीर चोट आई है। चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को संयुक्त चिकित्सालय रामनगर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान कांती देवी, ग्रामीण राजेंद्र सिंह, बीरेंद्र सिंह आदि का कहना है कि वन विभाग की टीम क्षेत्र में गश्त कर तथा क्षेत्र के लोगों को भालू के आतंक से मुक्त करें। ग्राम प्रधान कसाना ललित पटवाल का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से कसाना के इर्द गिर्द भी आबादी क्षेत्र में एक भालू घूम रहा है। भालू की दहशत से ग्रामीण परेशान हैं। वन क्षेत्राधिकारी धुमाकोट दिनेशचंद्र जोशी का कहना है कि जहां भालू का आतंक है, वहां वन विभाग की टीम गश्त के लिए भेजी जा रही है।
विज्ञापन