फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Remembering Gandhi Badoni of Uttarakhand on his birth anniversary

जयंती पर उत्तराखंड के गांधी बडोनी को किया याद

Fri, 24 Dec 2021 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Remembering Gandhi Badoni of Uttarakhand on his birth anniversary
नगर और आसपास के पर्वतीय क्षेत्र में राज्य आंदोलनकारी और उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर राज्य निर्माण आंदोलन में उनके योगदान को याद करते हुए उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए उनके विचारों को आत्मसात करने की जरूरत बताई गई।
विज्ञापन

यूकेडी के पदमपुर स्थित कार्यालय में दल के पदाधिकारियों ने बडोनी को श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्य आंदोलनकारी डॉ. शक्तिशैल कपरवाण ने कहा कि इंद्रमणि बडोनी के विचारों के आधार पर ही प्रदेश का समग्र विकास हो सकता है और यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। केंद्रीय महामंत्री महेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बडोनी के नेतृत्व में हुए राज्य निर्माण आंदोलन के बाद ही पृथक उत्तराखंड राज्य का निर्माण संभव हो सका।
विज्ञापन

इस मौके पर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर पितृशरण जोशी, पंकज डबराल, गुलाब सिंह रावत, हयात सिंह गुसाईं, दर्शन सिंह नेगी, संपूर्ण सिंह, मुकेश बड़थ्वाल, राम प्रसाद डोबरियाल, विनय भट्ट, सरोजनी देवी, ओमप्रकाश बुड़ाकोटी, राकेश मोहन काला, शिवम बड़थ्वाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसजीआरआर इंटर कालेज दिउला पौखाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह बिष्ट ने बडोनी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर शिक्षिका ऋतु उनियाल और डॉ. अर्पणा रावत के दिशा निर्देशन में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed