फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Remembered former Prime Minister Rajiv Gandhi on his birth anniversary

Kotdwar News: जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद किया

Tue, 20 Aug 2024 11:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Remembered former Prime Minister Rajiv Gandhi on his birth anniversary

विज्ञापन
कोटद्वार। जिला और महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति के जनक, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80वीं जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया।



मालवीय उद्यान स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि स्व. गांधी ने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में जहां अतुलनीय योगदान दिया। वहीं, पंचायती राज विधयेक को लागू कर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए पंचायतों और निकायों में महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था कर मातृ शक्ति को सशक्त बनाया। देश के नवनिर्माण में युवाओं की भूमिका सुनिश्चित करने के लिए मताधिकार की आयु को 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महामंत्री रंजना रावत, महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव गीता सिंह, पूर्व पार्षद बीना नेगी, आशा चौहान और सोनिया नेगी शामिल रहीं।
विज्ञापन


उधर, गोखले मार्ग स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनके पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाल ही में कोलकाता, देहरादून, रुद्रपुर में हुए यौन उत्पीड़न और हत्या के दोषियों को तत्काल फांसी देने की मांग की। उन्होंने जान गंवाने वाली बेटियों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा। इस मौके पर बैठक में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, विजय रावत, विजय माहेश्वरी, शूरवीर सिंह खेतवाल, धीरजधर बछवान और हेमचंद पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed