फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Red Tides reached the semi-finals by defeating Youngster FC

यंगस्टर एफसी को हरा सेमीफाइनल में पहुंची रेड टाइडस

Fri, 05 Nov 2021 06:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Red Tides reached the semi-finals by defeating Youngster FC
भाबर क्षेत्र के अंतर्गत मिनी स्टेडियम मोटाढांक में चल रहे कण्वसिटी फुटबॉल लीग के तीसरे दिन शुक्रवार को अंतिम लीग मैच खेले गए। इस दौरान रेड टाइडस ने यंगस्टर एफसी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

लीग मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पंत और पूर्व राज्य मंत्री अधिवक्ता जसवीर राणा ने किया। लीग मुकाबला रेड टाइडस और यंगस्टर के बीच खेला गया। पहले हाफ में रेड टाइडस की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। सातवें मिनट में रेड टाइडस के रोशन, 13वें मिनट में विशु, 24वें मिनट में आयुष और 35वें मिनट में अभिषेक ने गोल दागकर अपनी टीम को 4-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे हॉफ की शुरुआत में यंगस्टर एफसी के हेमंत ने एक गोल दागकर मुकाबला 4-1 पर ला दिया। इसके बाद भी यंगस्टर एफसी के खिलाड़ियों ने कई मूव बनाए, लेकिन वे गोल दागने में सफल नहीं रहे। अंत में रेड टाइडस ने 4-1 से जीत दर्ज की। शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इस मौके पर गौरव ठाकुर, देवेंद्र भट्ट, फुटबॉल संघ के संरक्षक बीडी शर्मा और सद्धार्थ रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed