फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Ravana burnt to ashes in Grastonganj ground

ग्रास्टनगंज मैदान में धू धू कर जला रावण

Fri, 15 Oct 2021 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Ravana burnt to ashes in Grastonganj ground
कोटद्वार के दशहरा मैदान में धू-धू कर जलता रावण का पुतला। - फोटो : KOTDWAR
विजयदशमी पर्व पर ग्रास्टनगंज के मैदान में शुक्रवार को भगवान राम के एक तीर से लंकापति रावण धराशायी हो गया। इसके बाद राम ने रावण के पुतले को आग लगा दी और पुतला धू धू जल उठा। रावण का वध होते ही पूरा क्षेत्र जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम कोटद्वार के ग्रास्टनगंज स्थित दशहरा ग्राउंड में रामलीला कमेटी मालवीय उद्यान, गढ़ श्री रामलीला कमेटी आमपड़ाव और श्री बाल रामलीला कमेटी पुराना सिद्धबली मार्ग की ओर से दशहरा मेले में तीन मंचों पर रामलीला का मंचन किया गया। इस दौरान राम-रावण का घमासान युद्ध हुआ। भगवान राम ने रावण के सभी महारथी मार दिए। जब रावण नहीं मर पाया, तब विभीषण ने राम को रावण की नाभि में अमृत होने की बात बताई। तब राम ने एक तीर रावण की नाभि में मारा, जिससे रावण धराशायी हो गया। रावण के धराशायी होते हुए उसके 60 फीट ऊंचे पुतले को श्रीराम ने आग लगा दी। आग लगते ही रावण के तीन विशालकाय पुतले धू धू कर जलने लगे। दशहरा मैदान में रामलीला मंचन से लेकर पुतला दहन तक वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, लैंसडौन विधायक दिलीप रावत, नगर निगम की मेयर हेमलता नेगी, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी मौजूद रहे। इस मौके पर मालवीय उद्यान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, हरीश बहरानी, महामंत्री धर्मवीर गुसाईं, प्रमोद रावत, गढ़ श्री रामलीला कमेटी आमपड़ाव के अध्यक्ष ओम प्रकाश बलूनी, आशाराम, श्री बाल रामलीला कमेटी सिद्धबली मार्ग के अध्यक्ष ज्ञान सिंह नेगी, नितिन गुप्ता और विनय भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed