फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Ravana-Angad dialogue captivated the audience

Kotdwar News: फोटो रावण-अंगद संवाद ने मोहा दर्शकों का मन

Wed, 25 Sep 2024 04:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 04:24 PM IST
विज्ञापन
Ravana-Angad dialogue captivated the audience
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कण्वघाटी। भाबर क्षेत्र के किशनपुर में रामलीला मंचन के 11वें दिन विभीषण शरणागति, रामेश्वर की स्थापना और अंगद-रावण संवाद का मंचन किया गया।
देवभूमि रामलीला कमेटी किशनपुर में आयोजित रामलीला के ग्यारहवें दिन की शुरूआत पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, समाजसेवी जेपी बहुखंडी और राकेश मोहन ध्यानी ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया।
रामलीला की शुरूआत विभीषण के भगवान श्री राम की शरण में आने के दृश्य के साथ हुई। भगवान राम विभीषण से पूछते है कि इस बड़े सागर को कैसे पार किया जाए, तब विभीषण के बताए अनुसार भगवान श्री राम सागर से रास्ता मांगने के लिए उससे विनय करते है।
विज्ञापन

तीन दिन बीत जाने के पश्चात जब सागर उनकी प्रार्थना नहीं सुनते हैं तो श्री राम क्रोधित होकर सागर को सुखाने के लिए अग्नि बाण का संधान करते है। तब सागर प्रकट हो जाता है और क्षमा याचना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह श्री राम को सेतु बनाने के लिए मार्ग बताता है। इस पर श्री राम रामेश्वरम में शिवलिंग की स्थापना करते हैं और भगवान शिव की पूजन अर्चना के बाद सेतु निर्माण का कार्य प्रारंभ करते है। सेतु बनने के बाद श्री राम अपनी सेना सहित सागर पार करते हैं और अंगद को लंका में शांति दूत बनाकर भेजते है। कलाकारों की ओर से अंगद-रावण के रोचक संवाद ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।

संचालन गणेश धूलिया ने किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष गौरव कुकरेती, रोशन धूलिया, विकास कुकरेती, सोनू बछवान, मनोज शर्मा, आशीष कुमार, मनोज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed